श्री सुमित मिश्रा जी को इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं श्री श्रवण सिंह चावड़ा जी को इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
इंदौर : दिग्गज नेताओं के बीच चली रस्साकशी के चलते होल्ड पर रखे गए बीजेपी इंदौर नगर व ग्रामीण अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए गए हैं।
इंदौर : दिग्गज नेताओं के बीच चली रस्साकशी के चलते होल्ड पर रखे गए बीजेपी इंदौर नगर व ग्रामीण अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष के पद पर सुमित मिश्रा और जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) पर श्रवण सिंह चावड़ा को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि बीजेपी संगठन के 62 जिलों में से अधिकांश जिलों में अध्यक्ष पहले ही नियुक्त हो चुके थे। इंदौर नगर व ग्रामीण को लेकर पेंच फंसा हुआ था। नगर अध्यक्ष के लिए टीनू जैन और जिलाध्यक्ष के लिए चिंटू वर्मा का नाम कैलाश विजयवर्गीय खेमे से आगे बढ़ाया गया था सुमित मिश्रा का नाम विधायक मेंदोला ने आगे किया था। जिलाध्यक्ष के लिए अंतर सिंह दयाल के नाम पर मंत्री तुलसी सिलावट जोर दे रहे थे। इसके अलावा भी कई नाम चर्चाओं में थे। यही कारण रहा कि इंदौर नगर व ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का समय करीब आते देख अंततः संगठन को फैसला लेना पड़ा और सुमित मिश्रा को बीजेपी नगर और श्रवण सिंह चावड़ा को जिले (ग्रामीण)की कमान सौंप दी गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चाहते थे कि बीजेपी नगर व ग्रामीण के अध्यक्ष उनकी पसंद के हों पर ऐसा हो नहीं पाया। जिलाध्यक्ष के मामले में उनकी नहीं चली। वे चिंटू वर्मा को दुबारा अध्यक्ष नहीं बनवा पाए। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा यूं तो रमेश मेंदोला के खास हैं। गोलू शुक्ला, मधु वर्मा और महेंद्र हार्डिया से भी उनकी ट्यूनिंग अच्छी है। मेंदोला, गोलू शुक्ला और मधु वर्मा मंत्री विजयवर्गीय खेमे के ही माने जाते हैं, ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय ये संतोष जता सकते हैं कि नगर अध्यक्ष का पद उनकी ही झोली में आया है पर असल में देखा जाए तो मुख्यमंत्री की सहमति के बाद ही नगर में सुमित मिश्रा और ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा की ताजपोशी हुई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले