दोस्त ने घर किया बर्बाद… पति से तलाक कराया, फिर शादी का झांसा देकर महिला से रेप
इंदौर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त ने उसका तलाक कराया और शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। आरोपी ने अब शादी से मुकर गया है और महिला को जान से मारने की धमकी दी है।
इंदौर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त ने उसका तलाक कराया और शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। आरोपी ने अब शादी से मुकर गया है और महिला को जान से मारने की धमकी दी है।
आरोपी ने दोस्ती कर महिला का विश्वास जीता था।
आरोपी ने पति को तलाक लेने के लिए दबाव डाला।
महिला को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया।
इंदौर। पति के दोस्त ने महिला की शादीशुदा जिंदगी में जहर घोल दिया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त ने उसका तलाक कराया। उसके बाद शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। आरोपी के अपने बात से मुकरने पर महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।
समझें पूरा मामला
महिला ने बताया कि आरोपी अनुराग चौहान मेरा पड़ोसी है। मैं यहां किराए अपने बेटी व पति के साथ रहती थी। वह यह बात जानता था कि पति औरे मेरा विवाद चल रहा है। कई बार हमारा झगड़ा हो जाता था, जिसमें वह मेरे ऊपर हाथ तक उठा दिया करता था।
उसने एक दिन मुझसे कहा कि वह मेरे साथ है। तुम्हारा पति तुमसे गलत व्यवहार करता है। उसके बाद हमारी दोस्ती हो गई। हम दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। 6 फरवरी 2022 को घर पर कोई नहीं था। अनुराग चौहान जबरदस्ती घर में घुस गया। उसने वहां मौका देखकर मेरा रेप किया।
मैंने विरोध किया तो कहा कि वह मुझसे बहुत प्यार करता है। वह शादी करना चाहता है। मैंने इसको गलत बताया। अपनी बेटी का हवाला दिया, तो कहने लगा कि तुम अपने पति को तलाक दे दो। मैं तुम्हारी बेटी को अपनी बेटी मानकर पालूंगा। उसके बाद कई बार उसने होटलों में ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया। उसके कहने पर मैंने पति से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में डाल दी। मेरा 21 सितंबर 2024 को तलाक हो गया।
मैंने उसके बाद अनुराग से कहा कि हमारी शादी की बात अपने परिवार से कब कर रहे हो। उसने कहा कि मैं जल्द ही सही मौका देखकर यह करता हूं। मैं कुछ दिनों तक शांत रही। उसके बाद फिर मैंने इस बात का जिक्र किया, तो वह बात टहलाने लगा। मेरे गुस्सा होने पर उसका असली रूप सामने आ गया।
महिला को दी जान से मारने की धमकी
उसने मुझसे कहा कि वह मुझसे शादी नहीं करेगा। हम दोनों को यह रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। मैंने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले