वर्ष 2022 के 40 अवैध फायर आर्म्स तस्करी प्रकरण में “उत्तर प्रदेश” का शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस कार्यवाही में दिल्ली से गिरफ्तार।
✓आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की हुई थी उद्घोषणा। ✓उक्त प्रकरण में मौके से 40 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल), 36 मैगजीन एवं 05 जिंदा कारतूस एवं 01 कार हुई थी जप्त।

✓आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये ईनाम की हुई थी उद्घोषणा।
✓उक्त प्रकरण में मौके से 40 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल), 36 मैगजीन एवं 05 जिंदा कारतूस एवं 01 कार हुई थी जप्त।
✓आरोपी ने पूछताछ में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली की कई गैंग्स को अवैध फायर आर्म्स सप्लाई करना कबूला है।
✓उक्त प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी सहित प्रकरण में कुल 02 आरोपी हुए है गिरफ्तार।
✓आर्म्स तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में थाना अपराध शाखा में हुआ था अपराध पंजीबद्ध ।
इंदौर – इंदौर नगरीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा सर्च आपरेशन चलाकर अज्ञात एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को वर्ष 2022 में मुखबिर द्वारा सूचना क्राइम ब्रांच की टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो उक्त कार सवार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी, नाकाबंदी को देखते हुए कार न रोकते हुए शासकीय वाहन को सामने से टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वापस मानपुर की ओर भागे, जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा उनका पीछा किया गया लगातार पीछा करते पुलिस की घेराबंदी नाकाबंदी देखते हुए उक्त बदमाश वापस खलघाट की ओर लौटे, जिसपर खलघाट बेरियर पर पुनः उक्त बदमाशों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई किंतु उक्त बदमाशों के द्वारा पुनः शासकीय वाहन और बेरीकेट्स को टक्कर मारकर भाग निकले। जिसपर पुलिस द्वारा नाकाबंदी और घेराबंदी करने पर बदमाशों ने सनावद थाने के खुदगांव क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर घने जंगल की ओर भागे, जिनका जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाश की गई, जहा आरोपियों की i20 कार मिली, जिसकी तलाशी लेने पर 40 अवैध फायर आर्म्स, 36 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस मिले जिन्हें जप्त कर, थाना अपराध शाखा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 353,427,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा पूर्व में आरोपी (1).मोहम्मद तालीम निवासी जिला शामली (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया था इसी प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश क्राईम ब्रांच पुलिस के द्वारा की जा रही थी। क्राईम ब्रांच के द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण में शातिर आरोपी (2). मोहम्मद जुबेर उम्र 28 वर्ष निवासी शामली (उ.प्र.) को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी जुबैर से पूछताछ करते बताया कि वह बी.ए. की पढ़ाई किया हुआ एवं पूर्व में कई बार बड़वानी एवं बुरहानपुर जिले के सिकलीगरो से अवैध फायर आर्म्स खरीदकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली की कई गैंग्स को तस्करी करना कबूला साथ ही फोर व्हीलर ड्राइविंग अच्छे से जनता है, और अलग–अलग राज्यों में फरारी काटने के बाद मेरठ से दिल्ली के बीच की टैक्सी कैब चलाने कार्य करने लगा ताकि एक जगह स्थाई रूप से न रहे और उक्त अपराध में गिरफ्तारी से बच सके।
उक्त प्रकरण में आरोपी जुबैर का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले