
भंवरकुआं इलाके में राजीव गांधी चौराहे पर तेज गति से आए एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दोस्त के साथ काम खत्म करके महू स्थित अपने घर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बशु कपिल (21) है। हादसा 25 जनवरी की रात 10.30 बजे हुआ। फरियादी जागीर भंवर निवासी किशनगंज की शिकायत पर ट्रक क्रमांक MP09-HG-9300 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह मूल रूप से खंडवा के सुतारखेड़ा का रहने वाला था और यहां घर बनाने का काम करता था। मांगलिया में उसकी साइट चल रही थी, वहीं से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों गिर गए। ट्रक बशु कपिल के ऊपर से गुजर गया।
