समान नागरिक संहिता पर सियासत गरमाई: कांग्रेस ने विधि आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विधि आयोग जैसे सम्मानित निकाय के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विधि आयोग जैसे सम्मानित निकाय के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
समान नागरिक संहिता पर सियासत गरमाई: कांग्रेस ने विधि आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विधि आयोग जैसे सम्मानित निकाय के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि 22वें विधि आयोग का कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन समान नागरिक संहिता (UCC) पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद UCC को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 22वें विधि आयोग ने UCC पर अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले ही अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 23वें विधि आयोग की घोषणा के बावजूद उसकी संरचना को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। रमेश ने कहा, “मोदी सरकार विधि आयोग जैसे प्रतिष्ठित निकाय के साथ लापरवाह क्यों है, खासतौर पर ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर?”
जयराम रमेश ने 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उस समय के आयोग ने समान नागरिक संहिता को “न तो आवश्यक और न ही वांछनीय” करार दिया था। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट भारतीय संस्कृति की विविधता और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक थी।
उत्तराखंड में UCC लागू करने की तैयारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि UCC को लेकर नियम तैयार कर लिए गए हैं और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। दिसंबर में धामी ने कहा था कि जनवरी में UCC लागू होगा। अटकलें हैं कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
कांग्रेस ने UCC को लेकर केंद्र सरकार की मंशा और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, धामी सरकार के ऐलान के बाद यह मुद्दा उत्तराखंड के नगर निगम चुनावों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों में प्रमुख बन गया है। समान नागरिक संहिता का मुद्दा न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकीण से भी संवेदनशील है। अब यह देखना होगा कि सरकार और विपक्ष इस विषय पर क्या रुख अपनाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले

