
अन्नपूर्णा इलाके में सीवरेज के काम में लगी नगर निगम की क्रेन में युवती का हाथ फंस गया। वह देर तक क्रेन में फंसी रही। बाद में क्रेन के आगे के हिस्से को कटर से काटकर युवती को सुरक्षित निकाला और अस्पताल भेजा। इस दौरान लोगों ने काम में लापरवाही पर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक दत्त मंदिर वैशाली नगर के पास सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी है। सोमवार शाम लक्ष्मी नायर निवासी रॉयल कृष्ण कॉलोनी टू व्हीलर से जा रही थीं। तभी क्रेन से कट लगने से वे घबरा गईं और स्कूटर से नियंत्रण खो दिया, जिससे उनका हाथ क्रेन में फंस गया। लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। बाद में कटर लाकर क्रेन के अगले हिस्से को काटा और युवती को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। लोगों ने विरोध में हंगामा किया।
