बाबा साहब के अपमान और संविधान की हत्या का पाप सात जन्मों तक कांग्रेस और राहुल का पीछा नहीं छोड़ेगा
बाबा साहब की जन्मस्थली पर एक दिन उपवास कर प्रायश्चित करें राहुल गांधी – कैलाश विजयवर्गीय इंदौर राहुल गांधी की प्रस्तावित इंदौर यात्रा के पहले मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनके खिलाफ तीखा वैचारिक हमला किया है।
- बाबा साहब की जन्मस्थली पर एक दिन उपवास कर प्रायश्चित करें राहुल गांधी – कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर
राहुल गांधी की प्रस्तावित इंदौर यात्रा के पहले मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनके खिलाफ तीखा वैचारिक हमला किया है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के सर पर बाबा साहब के अपमान और उनके बनाए संविधान की हत्या करने का पाप लगा हुआ है. इस महापाप से मुक्ति के लिए राजनीतिक नौटंकी करने की जगह राहुल को बाबा साहब की जन्मस्थली पर अपनी पार्टी और पूर्वजों द्वारा किए गए हर पाप के लिए, कम से कम एक दिन का निर्जल उपवास कर प्रायश्चित करना चाहिए अन्यथा ये पाप सात जन्मों तक उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे।
विजयवर्गीय ने कहा कि सच तो ये है कि बाबा साहब की असामयिक मृत्यु की जिम्मेदार भी कांग्रेस ही है। नेहरू जी बाबा साहब की प्रतिभा से जलते थे इसलिए उन्होंने हर जगह बाबा साहब को रोकने के षडयंत्र रचे। वो नेहरू जी ही थे जिन्होंने शुरुआत में बाबा साहब को संविधान सभा का सदस्य बनने नहीं दिया था। बाबा साहब अपने वैचारिक कद के कारण सभा के सदस्य बने और उन्होंने संविधान गढ़ा।
नेहरू जी ने इसके बाद भी बाबा साहब के खिलाफ कई षडयंत्र रचे . देश के पहले लोकसभा चुनाव में नेहरू जी ने मुंबई में बाबा साहब को हराने के लिए उनके खिलाफ कई जनसभाएं ली। इससे भी काम नहीं चला तो देश में सबसे पहली बार नेहरू जी ने चुनाव के नतीजे में धांधली करवाकर बाबा साहब को लगभग 15 हजार वोट से हराया.इस चुनाव में नेहरू जी ने 74333 मतपत्रों को खारिज करवा दिया, उनकी गिनती नहीं की गई और बाबा साहब को पराजित घोषित कर दिया. बाबा साहब ने चुनाव परिणाम रद्द कर इसे अमान्य घोषित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष एक चुनाव याचिका दायर की थी। उनकी इस शिकायत पर नेहरु जी ने चुनाव आयोग को कोई कार्रवाई नहीं करने दिया. ये इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
नेहरू ने बाबा साहब के बनाए संविधान की आत्मा पर हमला कर उसमें जबरदस्ती वक्फ बोर्ड एक्ट जोड़ दिया और तानाशाह बनी इंदिरा गांधी ने तो संविधान को सूली पर लटकाकर आपातकाल लगा दिया। इन पापों की गठरी लेकर इंदौर आ रहे राहुल गांधी खुद बाबा साहब के संविधान से निर्मित भारत की संसद, न्यायपालिका, कार्यपालिका और भारत गणराज्य के खिलाफ आक्रमण करने की बात करते है। इन पापों से मुक्ति के लिए राहुल को बाबा साहब की जन्मस्थली पर एक दिन का निर्जल उपवास कर प्रायश्चित करना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले