देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में टैंकर पलटने के बाद निकलने लगी अमोनिया… आसान नहीं था रेस्क्यू ऑपरेशन, तीन घंटे किया इंतजार

इंदौर में एक टैंकर पलटने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इस घटना में रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन घंटे लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर गैस का रिसाव रोकने का प्रयास किया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Abhishek Raghuvanshi20 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक टैंकर पलटने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इस घटना में रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन घंटे लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर गैस का रिसाव रोकने का प्रयास किया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
टैंकर से टूटे हुए वाल्व से गैस का रिसाव धीरे-धीरे हो रहा था।
अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन।
इंदौर। बायपास पर टेंकर से गैस का रिसाव होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन का अमला सक्रिय हुआ। टैंकर में भरी अमोनिया गैस पर रोकने या इस गैस को अन्य किसी टैंकर में रिफिल करवाना संभव नहीं था। इस वजह से यह निर्णय लिया गया है कि गैस का टेंकर से रिसाव होने दिया जाए। तहसीलदार नारायाण नांदेड़ा के मुताबिक टेंकर में करीब पांच हजार लीटर अमोनिया गैस थी। इसमें 70 फीसद अमोनिया गैस व 30 फीसद पानी था।
फायर ब्रिगेड की मदद ली गई
गैस का रिसाव रोकने के लिए फायर ब्रिगेड के विशेषज्ञों की मदद ली गई और पीथमपुर के इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी के एडिशनल डायरेक्टर भी मौके पर पहुंचे। अमोनिया गैस ज्वलनशील नहीं होती है।
इस वजह से टैंकर से रिसाव हो रहे गैस पर फायर वाहन के टैंकर से पानी की बौछार शुरू की गई और टैंकर से गैस को रिसने दिया गया। इस दौरान वहां की व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी व अन्य लोगों के आंखों में जलन की सांस में गैस की दुर्गंध मुश्किल हो रही थी। ऐसे में कुछ लोगों ने मास्क लगाया और कुछ ने रुमाल गीला कर अपने चेहरे पर बांधा। जहां टैंकर खड़ा था उससे रहवासी क्षेत्र दूर था। सिर्फ सेज यूनिवर्सिटी ही घटनास्थल के समीप थी।
रेफ्रिजरेटर व एससी में होता है इस गैस का उपयोग
टैंकर में मौजूद अमोनिया गैस का उपयोग रेफ्रिजरेट व एसी व सफाई कार्य में होता है।
टैंकर से गैस रिसाव की सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
3.20 बजे : दूसरा वाहन टैंकर के वाल्व से टकराने के कारण गैस रिसाव शुरू हुआ।
3.35 बजे : बायपास पर पुल के ऊपर से वाहनों की आवाजाही को बंद करवाया गया।
3.50 बजे : फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे और टैंकर से रिस रही गैस पर पानी डालने का कार्य शुरू हुआ। 4.00 बजे : एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
4.15 बजे : सात एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
5.30 बजे : टैंकर का दूसरा वाल्व खोला गया।
6.30 बजे : पूरा टेंकर खाली हुआ, जिसके बाद 
उसे क्रेन से हटाकर रोड के साइड में किया गया।
एसीपी, पुलिसकर्मी और अन्य डॉक्टरों की निगरानी में
टैंकर से गैस रिसाव के कार्य में लगे एससीपी रुबिका मिजवानी सहित 15 पुलिसकर्मी व वाहन चालकों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ होने पर सभी चोइथराम अस्तपाल में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
सांस फेलियर का खतरा रहता है
आंखों में जलन व सांल लेने में हो सकती है समस्या अमोनिया के कारण आंखों में जलन, नाक, गले, और श्वसन तंत्र में जलन, सांस लेने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि इसका प्रकोप फेफड़े तक पहुंच जाता है तो निमोनिया और सांस के फेलियर होने का खतरा हो सकता है। – डॉ. सलिल भार्गव, श्वसन रोग विशेषज्ञ
रेस्क्यू ऑपरेशन : वीआईपी की तरह बना यकायक प्लान
पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया। खतरा भांपते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की रूपरेखा बनाई। पुलिस ने राऊ गोल चौराहा से आने वाला ट्रैफिक रोक दिया। देवास से आने वाला ट्रैफिक भी डायवर्ट करवाया। पुलिसकर्मी वीआईपी आगमन की तरह पूरे मार्ग पर पेट्रोलिंग करने लगे। दूर खड़े युवकों को भी हटाया गया। रील बनाने वालों की भीड़ को खदेड़ा।
पीथमपुर से मैकेनिक बुलाए और वाल्व खुलवा कर पानी के साथ गैस बहाई गई। गैस खत्म होने पर टैंकर को टोचन कर हटाया। यहां तक की पानी पर भी रेती डाली गई। डीसीपी के मुताबिक गैस से तेज दुर्गंध आ रही थी। 500 मीटर तक हवा में असर फैल चुका था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑