देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट में थाना स्तर पर ही सायबर अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये, थानों के पुलिस कर्मियों की दो दिवसीय सायबर ट्रेनिंग का हुआ सफलतापूर्वक समापन।

■ थाना स्तर पर ही पीड़ित को मिल जाए, सायबर अपराधों की षिकायतों का समाधान, इसके लिये प्रत्येक थाने के पुलिस कर्मियों को किया जा रहा है, आधुनिक तकनीकी में दक्ष बनाने का प्रयास।

Abhishek Raghuvanshi20 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

■ थाना स्तर पर ही पीड़ित को मिल जाए, सायबर अपराधों की षिकायतों का समाधान, इसके लिये प्रत्येक थाने के पुलिस कर्मियों को किया जा रहा है, आधुनिक तकनीकी में दक्ष बनाने का प्रयास।

■ 5 लाख से कम तक के फाइनेंशियल ऑनलाईन फ्रॉड का थाना स्तर पर ही हो सके समाधान, इसके लिये पुलिस कर्मियों को किया जा रहा है, सायबर एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षित।

तस्वीरों में खबर10 फोटो

इंदौर- वर्तमान के बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सायबर अपराधों की शिकायतों में पीड़ित/आवेदक को थानें पर ही उचित समाधान मिल सकें व उसे इधर उधर न भटकना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना स्तर पर सायबर अपराधों के लिये दक्ष पुलिस कर्मी हो, इसके लिये, एक विशेष ट्रैनिंग की कार्ययोजना तैयार करवाई गयी है। जिसके तहत नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक थाने से पुलिस कर्मियों को सायबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये, प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में नगरीय क्षेत्र के सभी थानों से आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के करीब 80 पुलिस कर्मियों के लिये दो दिवसीय सायबर ट्रैनिंग दिनांक 18 व 19 जनवरी को पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया में आयोजित की गयी, जिसका सफलतापूर्वक समापन आज 19.01.25 को अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह की विशेष उपस्थिति व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री अंकित सोनी एवं अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश दण्डोतिया की मौजूदगी में किया गया । 

उक्त प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी व उनकी टेक्निकल टीम के अनुभवी अधिकारी/कर्मचारी जो विभिन्न सायबर अपराधों में दिन प्रतिदिन कार्यवाही करते है , के द्वारा सायबर अपराधों व फ्रॉड के विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए, फांईनेशियल, ऑनलाईन, सोशल मीडिया आदि के सायबर अपराधों के बारें में बताया व इनके पीड़ित यदि थानें में आएं तो क्या करें व किस प्रकार उन पीड़ितों की मदद करें कि, उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके बताते हुए, सायबर क्राइम हो जाने पर पीड़ित के थाने आने पर किस प्रकार उसकी शिकायत जल्द से जल्द 1930 व सायबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करना है, जिससे उसकों त्वरित समाधान दिलाया जा सके। विभिन्न फांईनेशियल फ्रॅाड में जितनी जल्दी शिकायत दर्ज हो जाएं उसमें उनकी राशि मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होती है, इस बात को विशेष तौर पर ध्यान रखने की बात बताई।

उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस कर्मियो को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर, किस प्रकार अपराधी विभिन्न सायबर क्राइम जैसे- डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फर्जी शेयर ट्रेडिंग, फर्जी लोन ऐप्प, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाईन गेम/बेटिंग, ई-कामर्स फ्रॉड, सायबर स्टाकिंग, सायबर बुलिंग, सोशल मीडिया हैक अदि कर रहे है, इसका विभिन्न केस स्टडीज की प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रेक्टिकली बताया और इनकी शिकायतों पर किन माध्यमों से क्या कार्यवाही करना है और किन बातों का ध्यान रखना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन के अवसर पर एडीशनल कमिश्नर श्री अमित सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, इस तकनीकी दुनिया के नए-नए प्रकार के अपराधों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही के लिये हमारी इंदौर पुलिस के ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी तकनीकी रूप से दक्ष हो यही, पुलिस कमिश्नर इंदौर का सायबर अपराधों को देखते हुए विजन है। इसी को ध्यान मे रखते हुए आप सभी को ये ट्रेनिंग दी जा रही है, तो आप सभी को यहां जो सिखाया गया है, उसका अपने थानों पर इम्पलीमेंटेशन करें व कोई भी पीड़ित किसी भी प्रकार की सायबर अपराधों की शिकायत लेकर आता है तो उस पर बताई गयी उचित कार्यवाही करें, जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें, बस हमारा ये ही ध्येय हो कि पीड़ित को हम त्वरित समाधान दिला सके।

डीसीपी मुख्यालय श्री अंकित सोनी ने बताया कि उक्त ट्रेनिंग के तहत किस प्रकार के फॉड में क्या और किस प्रकार से कार्यवाही करना है, इसकी एसओपी भी बनावाई जा रही है, जो सभी को प्रदाय की जावेगी। इसके अलावा एक्सपर्ट के साथ उक्त प्रशिक्षणार्थियों के ग्रुप भी बनवाए जाएंगें, ताकि इन्हें थानों पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो ये संपर्क कर उसका निदान कर सके।

उक्त कार्यशाला के समापन पर, दो दिवस की इस ट्रैनिंग में पुलिसकर्मियों को जो सिखाया गया, उसका एक टेस्ट भी लिया गया, और इसे सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मियों को, एडिशनल कमिश्नर व डीसीपी मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदाय किये गए।

इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम व दक्ष बनाने के लिये उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑