अपराधियों ने लड़की की आवाज में बात कर 150 लोगों से ठगे 13 लाख, न्यूड वीडियो बना लेते थे
मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों, व्यापारियों और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ठगी का नया खेल चल रहा है। सोशल मीडिया एप के जरिए ठग लड़की या महिला की आवाज में बात करते हैं। फिर विश्वास जीतकर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों, व्यापारियों और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ठगी का नया खेल चल रहा है। सोशल मीडिया एप के जरिए ठग लड़की या महिला की आवाज में बात करते हैं। फिर विश्वास जीतकर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने किया साजिश का खुलासा
डेटिंग-चैटिंग एप और वाइस चेंजर की मदद से हो रहे अपराध
क्राइम ब्रांच अफसर बनकर रुपये मांगते हैं साइबर अपराधी
इंदौर। अनजान लड़कियों से चैटिंग के शौकीन जमकर ठगा रहे हैं। अपराधी अश्लील चैटिंग कर उनकी जेब खाली करवा रहे हैं। पिछले साल 158 लोगों ने 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।
अपराधी वाइस चेंजर से लड़कियों की आवाज में बात करते हैं। ठगी के शिकार होने वालों में छात्र, व्यापारी और निजी कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लड़कियों-महिलाओं की सुंदर फोटो से देते हैं लालच
दंडोतिया के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टिंडर, बंबल, हैपन आइल, एडवेंचर सीकिंग, बद्दू, जूस्क, वन्स, हगल, द लीग, आक्यूपिड और लेस्ली जैसे डेटिंग-चैटिंग एप उपलब्ध हैं।
इन पर लोग लड़कियों और महिलाओं की सुंदर फोटो देख कर आसानी आकर्षित हो जाते हैं। वो यह नहीं समझते हैं कि पुरुष ही वाइस चेंजर एप के जरिए उनसे लड़की की आवाज में बात कर रहा है।
कईं दिनों की चैटिंग के बाद पुरुष ठग पर विश्वास करने लगता है। वह घर-परिवार, दोस्त-रिश्तेदारों के साथ-साथ दिनचर्या भी साझा करने लगता है। ठग भी देखभाल करने का अभिनय कर खुद को अच्छा पार्टनर बताने की कोशिश करता है।
पुरुष को लगता है कि उसको अच्छा पार्टनर मिला है। अचानक ठग उस पर नाराज हो जाता है। वह किसी अन्य महिला से चैटिंग करने का आरोप लगा कर पुरुष से सोशल मीडिया अकाउंट का आईडी पासवर्ड ले लेता है।
इससे पुरुष को लगता है कि महिला मित्र उसकी केयर कर रही है और वह भरोसे में आकर संपूर्ण जानकारी दे देता है। ठग पहले मेडिकल इमरजेंसी बता कर रुपये मांगता है। फिर चैटिंग के दौरान निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लेता है।
आरोपी पुरुष के अकाउंट पर ही फोटो और वीडियो अपलोड करने दी धमकी देकर रुपये मांगता है। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, पिछले साल साइबर सेल के समक्ष 158 शिकायतें पहुंची है। इसमें छात्र, व्यापारी और दुकानदार शामिल हैं।
सभी शिकायतों में 13 लाख रुपये से ठगी हुई है। हालांकि 37 प्रतिशत राशि पुलिस लौटा चुकी है। पुलिस ने लोगों से अलर्ट रहने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करते समय सावधान रहने की सलाह दी है।
क्राइम ब्रांच अफसर बनकर रुपये मांगते हैं साइबर अपराधी
वीडियो बनाने के बाद पीड़ित के पास फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर कॉल लगाते हैं। उस पर महिला के साथ वीडियो बनने और यौन शौषण का आरोप लगाया जाता है। पीड़ित गिरफ्तारी और बदनामी के डर से रुपए देने के लिए तैयार हो जाता है। एडीसीपी के मुताबिक, कई लोग तो रुपये गंवा कर भी बदनामी के डर से शिकायत नहीं करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले