देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर में 75 लाख की चोरी की गाड़ियां बरामद:गिरोह के चार सदस्य अरेस्ट; गाड़ियों का शेप बदलकर बेचते थे

चोरी की गाड़ियां बेचने वाले शातिर गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी और दूसरे राज्यों की 6 गाड़ियां बरामद हुई हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चोरी की गाड़ियां बेचने वाले शातिर गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी और दूसरे राज्यों की 6 गाड़ियां बरामद हुई हैं। कुल 75 लाख रुपए की इन गाड़ियों के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपी पेशे से मैकेनिक हैं।
डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर, राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध लोग चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। ये गाड़ियां राधिका कुंज कॉलोनी स्थित एक गैरेज के पास खड़ी थीं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ा।
ये है पकड़ाए आरोपी
पकड़ाए आरोपियों में वसीम खान पिता अब्दुल रसीद 40 निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी, मितुल उर्फ अक्षय पिता नितीश डेविड 40 साल निवासी गोल्डन फॉर्म सोसाइटी निरंजनपुर देवास नाका इंदौर, अमजद पिता अहमद खान 42 निवासी पाटनीपुरा मुगादम का चाल, आफताब पिता अकतर खान 33 निवासी गौहर नगर खजराना है।
इनके पास से 7 चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें अर्टिगा, फॉरच्यूनर, एक्सेंट, आई-10, स्विफ्ट टूर, नेक्सॉन और बलेनो शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ये गाड़ियां चोरी की और अमानत में खयानत वाली भी है। ये गिरोह पिछले एक साल से सक्रिय है।
पूर्व में पकड़ाए आरोपी से कनेक्शन
डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह का कनेक्शन पहले पकड़े गए आरोपी सन्नी उर्फ शुभम नागर से भी जुड़ा है। सन्नी को एनडीपीएस एक्ट के तहत एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ तेजाजीनगर थाने में गाड़ियों की हेराफेरी का केस दर्ज है। उसने एक नेक्सॉन गाड़ी आरोपियों को बेचने के लिए दी थी, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने गाड़ियां उज्जैन और सांवेर में बेची थी, जहां से गाड़ियां बरामद की गई है।
चोरी की गाड़ियों का शेप बदलकर बेचते थे
डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये जानकारी भी मिली है कि कुछ लोग बैंक से गाड़ी फाइनेंस कराई और बैंक के फाइनेंस का पैसा ना देना पड़े और इन गाड़ियों को किसी ओर को बेच दिया। बैंकों की ऐसी गाड़ियों को ये आरोपी किसी को बेच दिया करते थे। यहां ये गैरेज संचालित हो रहा था, वह वसीम का है। ये आरोपी गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर को भी खराब कर देते थे। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके अलावा ये गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल लेते थे और यहां तक की गाड़ियों के शेप तक बदलकर बेच दिया करते थे। आरोपियों ने फॉरच्यूनर गाड़ी पर वेस्ट बंगाल की नंबर प्लेट लगा दी थी। ये जानकारी भी सामने आई है कि ये गाड़ियां बाहर की थी, जिन्हें यहां लाकर बेचा जा रहा था। इन सभी गाड़ियों के मालिकों की जानकारी निकाली जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑