देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

पहली बार 7 थाना क्षेत्रों में एआई से रात्रि गश्त:लूट, नकबजनी, चोरी में 30% कमी का दावा; गश्ती टीम फील्ड में घूम रही या नहीं, इस पर भी हो रही निगरानी

शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल किया है। एआई की मदद से रात्रि गश्त का प्लान तैयार कर फिलहाल डीसीपी जोन-2 के 7 थाना क्षेत्रों में लागू किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल किया है। एआई की मदद से रात्रि गश्त का प्लान तैयार कर फिलहाल डीसीपी जोन-2 के 7 थाना क्षेत्रों में लागू किया गया है। तीन महीने के आंकड़ों के आधार पर पुलिस का दावा है कि रात के समय होने वाले अपराधों में 30 प्रतिशत की कमी आई है। गश्ती का यह प्लान 13 अगस्त 2024 से शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। 13 अगस्त से 11 नवंबर 2024 तक के आंकड़ों का आकलन किया तो 2023 के मुकाबले इन तीन महीनों में रात के समय होने वाले अपराधों में कमी आई है। 2023 में अगस्त से नवंबर तक रात में लूट, नकबजनी, वाहन चोरी और चोरी जैसे 319 अपराध दर्ज हुए थे। वहीं 2024 में इन तीन महीनों में 222 अपराध दर्ज हुए हैं।
इस तकनीक से पुलिस को ऐसे मिल रही मदद
इस प्लान के तहत प्रत्येक पुलिस अधिकारी के मोबाइल फोन में एक जीपीएस मैप कैमरा एप इंस्टॉल किया गया है।
इस एप की मदद से अधिकारी गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें खींच सकते हैं, जिसमें महत्वपूर्ण डेटा लोकेशन के साथ तारीख और समय से टैग होती है।
तस्वीरें विभाग के वाट्सएप ग्रुप्स में साझा की जाती हैं, जिससे रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है।
इस तरह सुरक्षा की दृष्टि से कौन से क्षेत्र पर काम करना जरूरी है, उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल मिलती है।
पुलिस टीम पर भी रहती है निगरानी
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक इस तकनीक का एक फायदा यह भी है कि पुलिस टीम पर भी निगरानी रहती है। टीम को हर घंटे संवेदनशील क्षेत्रों की एक तस्वीर भेजना जरूरी है। यह तस्वीर गश्त के लिए बनाए गए स्प्रेडशीट में अपलोड की जाती है। अफसर अगले दिन जांच कर सकते हैं कि कौन से पुलिसकर्मी किस समय किन स्थानों पर थे।
चोरी का षड्यंत्र रचते पकड़े गए
एआई रात्रि गश्त प्लान से कुछ दिन पहले बिचौली हप्सी में पुलिस ने चोरी का षड्यंत्र रचते 4 बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। एक अन्य घटना में खजराना में दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 17 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑