देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

डॉक्टर की अनुमति के बगैर नहीं हो सकते गंभीर व्यक्ति के बयान

जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के एक मामले में फैसला जारी करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा केंद्र में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान देने की स्थिति में है या नहीं? यह सरकारी डॉक्टर तय करता है।

Abhishek Raghuvanshi10 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के एक मामले में फैसला जारी करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा केंद्र में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान देने की स्थिति में है या नहीं? यह सरकारी डॉक्टर तय करता है।
डॉक्टर की अनुमति के बाद ही पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मृत्यु पूर्व बयान ले सकते हैं। बगैर डॉक्टर की अनुमति के मां, पत्नी और अन्य परिजन को बयान देना शंकास्पद प्रतीत होता। वहीं परिवारजन के बयान भी विरोधाभासी प्रतीत होते हैं। ऐसे में पुलिस की कहानी को सही नहीं माना जा सकता।
अपर सत्र न्यायाधीश नरसिंह बघेल की कोर्ट के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई थी। 18 जनवरी 2022 को कंडीलपुरा में साहिल नामक व्यक्ति पर साहिल नाम के ही दूसरे व्यक्ति ने हमला कर दिया था। बीच बचाव करने यश नामक युवक आया तो उस पर भी आरोपी साहिल ने हमला कर दिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एमवाय अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा केंद्र में भेजा गया। घायल साहिल की हालत बेहद खराब थी। उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच के बाद यश की गवाही पर साहिल के खिलाफ जांच के बाद चालान पेश किया। इसमें उल्लेख किया कि साहिल ने चाकू से साहिल पर वार किए थे। मैं बचाने गया तो मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए थे।
मां व पत्नी का प्रतिपरीक्षण
आरोपी साहिल की ओर से अधिवक्ता महेंद्र मौर्य, श्रेष्ठा जोशी ने दिवंगत साहिल की मां और प|ी का प्रतिपरीक्षण किया। प|ी ने कहा कि जब मैं अस्पताल पहुंची तो साहिल ने मेरे सामने ज्यादा कुछ नहीं कहा, उस वक्त सास साथ नहीं थी, जबकि सास ने कहा कि बहू भी मेरे साथ थी। घायल यश भी अपने बयान से मुकर गया। कोर्ट ने माना कि सरकारी अस्पताल की आकास्मिक चिकित्सा केंद्र में इस तरह परिवार को दिए बयान को विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। बगैर डॉक्टर की अनुमति के परिवार को बयान दिया जाना संदेहास्पद है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 20 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 20 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 20 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 21 घंटे पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 21 घंटे पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 घंटे पहले
आर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजरSportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहलेइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल परHealth & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहलेApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहले
↑