यादव-कालरा विवाद:बड़ा सवाल? सत्तादल के पार्षद का ये हाल तो आमजन क्या उम्मीद करें
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर नाबालिग बेटे के कपड़े उतारने और परिवार की महिलाओं से गुंडागर्दी करने वाले उत्पातियों का पुलिस ने तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन जो वीडियो नजर आ रहे हैं उसमें उत्पात मचाने वाले एमआईसी सदस्य जीतू यादव के ही लोग हैं, क्योंकि वीडियो में दिखने वाले कुछ दिन पूर्व जीतू के क्षेत्र में लगे होर्डिंग में नजर आ रहे हैं।

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर नाबालिग बेटे के कपड़े उतारने और परिवार की महिलाओं से गुंडागर्दी करने वाले उत्पातियों का पुलिस ने तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन जो वीडियो नजर आ रहे हैं उसमें उत्पात मचाने वाले एमआईसी सदस्य जीतू यादव के ही लोग हैं, क्योंकि वीडियो में दिखने वाले कुछ दिन पूर्व जीतू के क्षेत्र में लगे होर्डिंग में नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके जूनी इंदौर पुलिस ने न उत्पातियों की पहचाना और न कोई कार्रवाई की।
उधर पीड़ित भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के परिजन का कहना है कि दिनदहाड़े गुंडागर्दी करते हुए जीतू यादव के समर्थक घर में घुसे। 15 मिनट तक उत्पात मचाया, हथियार लहराए, बेटे के कपड़े उतारकर वीडियो तक बना लिया। फिर भी पुलिस मौके पर नहीं आई। हमने डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। इसके चार दिन बाद भी पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे चेहरे में से एक को नहीं पहचान सकी है।
एडि. डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि फुटेज से कुछ आरोपियों की पहचान की है। जल्द इन्हें गिरफ्तार करेंगे।
1.7 मिनट के वीडियो में जीतू के होर्डिंग पर साथ दिखने वाले ही
घटना को लेकर वायरल वीडियो पर जब हंगामा मचा तो एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने वायरल वीडियो में अपने एक भी समर्थक के न होने की बात कह दी। पुलिस ने भी दबाव में अज्ञात 40 लोगों को आरोपी बना लिया। जो लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं कुछ दिन पहले जीतू यादव के क्षेत्र में लगे होर्डिंग में उनके फोटो हैं। फिर भी पुलिस ने एक को भी नामजद आरोपी नहीं बनाया।
पार्षद कालरा के घर में घुसी भीड़ के वीडियो में उत्पात मचाने वालों में पिंटू शिंदे, धन्ना राय, बंटी ठाकुर, नवीन शर्मा, अक्षय दुबे और पिंटू आर्य स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। भास्कर ने भी जीतू के पुराने होर्डिंग के फोटो से मिलान किया तो पाया कि वीडियो बनाने वाला कृष्णा शर्मा है जो नगर निगम में ठेकेदारी करता है। बालक के कपड़े उतारने वाला दिलीप और नंबर प्लेट तोड़ने वाला पिंटू आर्य है। इस मामले में टीआई अनिल गुप्ता से भास्कर ने चर्चा की तो मीटिंग की व्यस्तता बताकर कुछ भी कहने से बचते रहे।
इधर दाे और ऑडियो आए, यादव बोले- संगठन गया चूल्हे में
विवाद के बीच दाे और ऑडियो सामने आए। एक में पार्षद कालरा निगम कर्मचारी काे गालियां देते हुए और धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। दूसरे में एमआईसी सदस्य यादव पार्षद कालरा से कहते हैं, संगठन गया चूल्हे में। मेरा नाम किस तरीके से ले रहा है तू। तेरी औकात है मेरा नाम इस तरह से लेने की। मुझसे आकर मिल लेना।
दोनों ने नोटिस का जवाब भेजा, संगठन लेगा कार्रवाई पर निर्णय
विवाद के बाद पार्टी द्वारा जारी नोटिस का पार्षद कालरा व एमआईसी सदस्य यादव ने नगर अध्यक्ष को जवाब दे दिया है। अब यह जवाब प्रदेश संगठन काे भेजा जाएगा। वहीं से कार्रवाई पर निर्णय हाेगा। संगठन ने नोटिस में यादव से पूछा था कि कालरा ने शिकायत की है कि आपने उनके घर गुंडे भेजे। गुंडों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की। परिवार के साथ भी बदसलूकी की गई।
वहीं कालरा से भी पूछा था कि आप निगम कर्मचारी के ऑडियो में गाली गलौज कर रहें हैं। इस पर जवाब दें। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि दोनों की तरफ से ही जवाब मिल गए हैं। यह जवाब प्रदेश संगठन काे भेजेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 12 मिनट पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 1 घंटा पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 2 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 3 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 4 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 5 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 6 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 20 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 20 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 21 घंटे पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 21 घंटे पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहले