कानून में नहीं है कुछ भी डिजिटल अरेस्ट जैसा, तो डरकर साइबर क्रिमिनल्स की किसी भी बातों में बिल्कुल न आएं……. तत्काल साइबर हेल्पलाईन 1930 पर कॉल लगाएं।
▶️ MG coaching institute के स्टूडेंटस ने इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में जाने, विभिन्न साइबर फ्रॉड के तरीके व इनसे बचने की टिप्स।
▶️ MG coaching institute के स्टूडेंटस ने इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में जाने, विभिन्न साइबर फ्रॉड के तरीके व इनसे बचने की टिप्स।
इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने हेतु, माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन द्वारा आम नागरिकों के बीच जाकर, ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर जागरूकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 07.01.25 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया ने टीम के साथ एमजी कोचिंग इंस्टीट्यूट नवलखा इंदौर में पहुंचकर, साइबर अवेयरनेस की 374 वी कार्यशाला में वहां उपस्थित करीब 150 स्टूडेंट्स आदि को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल www.cybercrime.gov.in, या इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में, व्यवहारिक ज्ञान दिया।
उन्होंने सभी से कहा कि वर्तमान में लगभग अधिकतर कार्य ऑनलाइन ही हो गया है, और इसी तकनीकी दुनिया का दुरुपयोग कर साइबर क्रिमिनल्स नए-नए विभिन्न तरीको से साइबर फ्रॉड के लिए कर रहे है। कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है ये इन अपराधियों द्वारा फैलाया गया भ्रम जाल है, वो विभिन्न प्रकार का डर दिखाकर भयभीत करते है, यदि इस प्रकार का कोई भी कॉल आपको या आपके परिचित को आएं तो बिल्कुल सतर्क हो जाएं, कि ये साइबर ठग है और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को संपर्क करें।
अतः साइबर अपराधों से बचना है तो, जागरूक और सतर्क रहकर पूरी सावधानी के साथ ऑनलाइन, फाइनेंशियल कार्य, पढ़ाई करें, लुभावने ऑफर वाले ट्रेडिंग व ऑनलाइन गेम से भी बचकर रहें तथा सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखें और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें ।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां सभी को साइबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स व स्टिकर्स भी दिए और सभी को साइबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
👉 इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, यदि कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई, कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 7587629846 पर संपर्क कर सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले