देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

मुंबई में मध्य प्रदेश फाउंडेशन की शुरुआत

एमपी के लोगों के लिए गर्व, अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा : विवेक तन्खा मुंबई।

Abhishek Raghuvanshi7 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एमपी के लोगों के लिए गर्व, अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा : विवेक तन्खा

मुंबई। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश फाउंडेशन, नई दिल्ली की मुंबई शाखा का शुभारंभ रविवार को यहां बीकेसी स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन रिक्रिएशन सेंटर में किया गया।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, ‘फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्य प्रदेश की एक विशिष्ट पहचान हो जो उसके मूल्यों, संस्कृति और क्षमता को प्रतिबिंबित करे। फाउंडेशन का लक्ष्य आपदा राहत, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करके और साझेदारी को बढ़ावा देकर अपनी पहुंच का विस्तार करना है। हम सभी को मध्य प्रदेश की भावना का जश्न मनाने और इसके विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित करते हैं।’

सांसद तन्खा ने कहा, ‘फाउंडेशन का उद्देश्य न केवल राज्य के पारंपरिक कला, संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और आर्थिक विकास में भी योगदान देना है। मध्य प्रदेश फाउंडेशन एकता, सेवा और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक है। यह न केवल राज्य के लोगों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा भी है।’

विवेक तन्खा ने कहा, ‘मैं धन्यवाद देना चाहता हूं दैनिक भास्कर के एमडी कैलाश अग्रवाल, ग्रुप एडिटर प्रकाश दुबे और वाइस प्रेसिडेंट विद्यापति उपाध्याय को जिन्होंने इतना गरिमामय कार्यक्रम संयोजित किया।दैनिक भास्कर शुरू से मध्य प्रदेश फाउंडेशन का साथ देता आया है।’

अस्वस्थता के बावजूद हॉस्पिटल से कुछ देर के लिए आयोजन में आए फाउंडेशन के महासचिव डॉ. हरीश भल्ला ने बताया कि वर्षों पूर्व नई दिल्ली में उन्होंने डॉ. वेदप्रताप वैदिक, झमकलाल खारीवाल,चेतन्य कश्यप और कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर मालवा क्लब का गठन किया था। कुछ साल पहले इसका विस्तार करते हुए इसे मध्यप्रदेश फाउंडेशन में तब्दील कर दिया गया। उन्हें गर्व है कि वरिष्ठ अभिभाषक एवं सांसद विवेक तन्खा ने इस संस्था को अपने दूरदर्शी नजरिये से नई ऊँचाइयाँ दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से जुड़े अभिनय, संगीत, पत्रकारिता, उद्योग, सामजिक क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

विवेक तन्खा’ पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन

इस अवसर पर समाजसेवी और सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की जीवन यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘रेनेसां मैन : लाइफ एंड टाइम्स ऑफ विवेक तन्खा’ का प्रदर्शन किया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि विवेक तन्खा ने वकील, समाजसेवी और सांसद के रूप में मध्य प्रदेश के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्त्थान के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। 2007 में किसानों के लिए 75,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज में योगदान, कला और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और वृद्धाश्रमों व विशेष बच्चों के लिए सामाजिक कल्याणकारी पहल उनके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

सिद्धार्थ अध्यक्ष, पलक महासचिव : रतलाम के संगीतकार सिद्धार्थ चेतन्य कश्यप को मुंबई शाखा का अध्यक्ष, पलक भल्ला आहुजा को महासचिव और एडवोकेट संदीप आओले को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मुंबई टीम मध्यप्रदेश के मुंबईवासियों को एकजुट कर बेहतर कार्यक्रम करेंगी। दैनिक भास्कर के वाइस प्रेसिडेंट विद्यापति उपाध्याय ने सभी आमंत्रितजनों का स्वागत किया और अंत में आभार व्यक्त किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑