दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचेंगे RSS सुप्रीमो मोहन भागवत:दशहरा मैदान पर घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल, ओंकारेश्वर-मंडलेश्वर भी जाएंगे
इंदौर में शुक्रवार को संघ के घोष वादन कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि भागवत लगभग 12 बजे इंदौर आएंगे। सबसे पहले वे सुदर्शन कार्यालय पर जाएंगे।

इंदौर में शुक्रवार को संघ के घोष वादन कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि भागवत लगभग 12 बजे इंदौर आएंगे। सबसे पहले वे सुदर्शन कार्यालय पर जाएंगे। वहां से 3 बजे दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दरअसल, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उद्बोधन देंगे। संघ मालवा प्रांत में इस तरह का पहला आयोजन कर रहा है।
इंदौर में गुरुवार को स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम की रिहर्सल की। दशहरा मैदान को आयोजन के लिए तैयार किया गया है। यहां एक डोम और मंच तैयार हो चुका है। कार्यक्रम में पंद्रह हजार लोग शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयं सेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में शताब्दी वर्ष के आयोजन फरवरी से होंगे। मालवा प्रांत के स्वयं सेवकों का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम दिया गया है। राऊ के एक स्कूल में इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।
संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया
तीन दिनी शतकम शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। प्रथम सत्र अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद एवं मालवा प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में हुआ। शिविर में शामिल वक्ता रघुवीर सिंह ने संघ के गठन से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके अलाव संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया। इस मौके पर घोष आरंभ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख किया गया। अनेक रचनाओं के विकास के साथ ही विगत वर्षों में घोष के संपूर्ण भारत में हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
आज भगवा मय होगा कार्यक्रम
आयोजन स्थल को भगवा मय किया जा रहा है। शुक्रवार को जय घोष कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसके लिए 3.15 बजे तक आगंतुकों को अपना स्थान ग्रहण करना होगा। पहले स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद संघ प्रमुख अपनी बात रखेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले