ड्रग्स की लत पूरी करने 5 लाख का लोन लिया:इंदौर में लड़कियों की ड्रेस में डॉक्टर पकड़ाया; मनोचिकित्सक बोले- ये मानसिक विकार
इंदौर में एक होम्योपैथ डॉक्टर को नशे की ऐसी लत लगी कि उसे पूरा करने बैंकों से पांच लाख का रुपए का लोन ले लिया। क्राइम ब्रांच ने जब उसे पकड़ा तो वह लड़कियों की ड्रेस में था। उसके मोबाइल फोन भी ऐसे कुछ फोटो मिले हैं।

इंदौर में एक होम्योपैथ डॉक्टर को नशे की ऐसी लत लगी कि उसे पूरा करने बैंकों से पांच लाख का रुपए का लोन ले लिया। क्राइम ब्रांच ने जब उसे पकड़ा तो वह लड़कियों की ड्रेस में था। उसके मोबाइल फोन भी ऐसे कुछ फोटो मिले हैं। मनो चिकित्सक का कहना है कि यह सेक्शुअल आइडेंटिटी विकार है। उसकी यह स्थिति नशे के कारण नहीं है, जान-बूझकर वह ऐसा कर रहा है। थर्टी फर्स्ट की पार्टियों में नशे की सप्लाई रोकने और ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 10 टीमें काम कर रही थी। होटलों, रेस्टोरेंट्स, बार, पब पर इन टीमों की नजरें थी। टीम को तुलसी नगर निपानिया में होटल मिडलैंड इन होटल में ड्रग्स की सूचना मिली।
टीम ने यहां दबिश दी और तुलसी नगर निवासी भारत चौरसिया को पकड़ा। रीवा जिले का रहने वाला भारत पिछले तीन महीने से हाेटल में केयर टेकर का काम कर रहा था। इसके पहले वह शहर की कई होटलों में पिछले तीन साल में काम कर चुका है और नशा करने का आदी है।
उसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने बजरंग नगर निवासी योगेश लड़इया को भी पकड़ा। वह पेशे से BHMS होम्योपैथ डॉक्टर है और ड्रग्स का आदी है। दोनों के पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन सहित 5 लाख 57 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।
नशे में महिलाओं जैसी हरकत करता था
क्राइम ब्रांच ने जब मंगलवार रात को आरोपी डॉक्टर योगेश लड़इया को पकड़ा था, तब वह लड़की की ड्रेस में था। उसके मोबाइल फोन में भी कुछ ऐसी फोटो मिली है। क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया-
डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है। ड्रग्स लेने के बाद महिलाओं जैसी हरकत करता था। उसे लगता था कि उसे काफी खुशी मिलती है। वह खुद में ही ऐसी हरकतें करता था। ये हरकतें वह बंद कमरे में करता था। इसके बारे में भी परिवार को जानकारी नहीं है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया-
डॉक्टर को 6 माह पहले ड्रग्स लेने की लत लगी। उसे जानकारी मिली थी कि होटल में ड्रग्स मिलती है। इसलिए उसने वहां संपर्क किया। यहां डॉक्टर और भारत दोनों ड्रग्स खरीदते थे। डॉक्टर को ऐसी लत लगी कि वह 4 से 5 हजार रुपए में 1 ग्राम ड्रग्स खरीदता था। समय के साथ-साथ उसके ड्रग्स लेने का डोज भी बढ़ गया।
दो हजार रुपए रोज कमाता था डॉक्टर
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया कि योगेश के पास BHMS की डिग्री है। उसकी फीस 200 रुपए है और 2 हजार रुपए रोज कमाता था। मगर नशे की लत के चलते उसे यह पैसा भी कम पड़ता था। पिछले छह महीने से वह ड्रग्स ले रहा है। परिवार को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
बैंकों से ले लिया 5 लाख रुपए का लोन
अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए डॉक्टर अलग-अलग बैंकों से पांच लाख रुपए तक का लोन ले चुका है। इस बारे में और जानकारी निकाली जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह मुंबई और लोकल व्यक्ति से ड्रग्स लेता था। जिस स्थानीय व्यक्ति का नाम सामने आया है उसकी भी तलाश की जा रही है।
डॉक्टर का ऐसा नशा करना, रेयर केस
इस मामले में दैनिक भास्कर ने सीनियर मनोचिकित्सक और मेडिकल कॉलेज इंदौर के पूर्व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान से बात की। उन्होंने कहा- कुछ लोगों में ऐसा होता है। इसे सेक्शुअल आइडेंटिटी विकार या सेक्शुअल प्रवर्शन कहा जा सकता है। आमतौर पर डॉक्टर इस तरह नशा नहीं करते। ऐसे में ये रेयर केस है। सेक्शुअल प्रवर्शन नशे के कारण नहीं है या कहें की ऐसी मानसिक स्थित नशे के कारण नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले