
इंदौर में एक कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। सुदामा नगर निवासी राहुल गुप्ता (40) का शव शुक्रवार रात पत्नी की चुन्नी से लटका मिला। राहुल को सबसे पहले पत्नी ने ही देखा। फिर 10 साल की बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने उन्हें नीचे उतारा।बाद में पड़ोसियों की मदद से रात 12 बजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की तीन बेटियां और एक बेटा है। वह मूल रूप से भिंड के अंबाह का रहने वाला था।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक-
राहुल ऑनलाइन सट्टा खेलता था। वह कई बार हार चुका था। उस पर कर्ज होने की बात सामने आई है। कॉल डिटेल निकालकर जांच की जा रही है। अभी पत्नी और परिवार अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
डेढ़ करोड़ हारा, पिता से भी लिए 50 लाख
दोस्तों ने बताया कि राहुल ऑनलाइन गेम में डेढ़ करोड़ रुपए हार गया था। इसकी खाना पूर्ति के लिए उसने पिताजी से 40 से 50 लाख रुपए उधार लिए थे।
पारिवारिक विवाद भी सामने आया
दोस्तों के मुताबिक वह बहन के ससुराल वालों से भी परेशान चल रहा था। बहन का पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं, छोटे भाई की पत्नी 30 लाख रुपए के जेवर लेकर जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी परिवार ने अक्टूबर माह में अन्न पूर्णा पुलिस से की थी
