‘पत्नी से आंख नहीं मिला पा रहा हूं’, अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म के आरोपी कैदी ने लगाई फांसी
इंदौर के एमवाय अस्पताल में बने जेल वार्ड में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जीने के लायक नहीं है। हिरासत में हुई मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए है।
इंदौर के एमवाय अस्पताल में बने जेल वार्ड में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जीने के लायक नहीं है। हिरासत में हुई मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए है। घटना स्थल की वीडियोग्राफी कर ली गई है। वार्ड में मौजूद कैदियों के कथन लिए जा रहे है।पुलिस की लापरवाही की भी जांच होगी।
24 वर्षीय महेंद्र प्रजापत पर था दुष्कर्म का आरोप।
मामले में राऊ पुलिस ने उसे किया था गिरफ्तार।
23 दिसंबर को हार्निया का ऑपरेशन हुआ था।
इंदौर। विचाराधीन कैदी महेंद्र सुजाराम प्रजापत ने एमवाय अस्पताल के जेल वार्ड में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 24 वर्षीय महेंद्र को राऊ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसका 23 दिसंबर को हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की न्यायिक जांच के आदेश हुए हैं। जेल अधीक्षक अलका सोनकर के मुताबिक महेंद्र को ऑपरेशन के बाद अस्पताल के जेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। वार्ड में अन्य कैदी भी भर्ती है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कैदी ने उसे बेहोश अवस्था में देखा और गार्ड को बुलाया। पुलिसकर्मी और गार्ड महेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस और एफएसएल अफसर मौके पर पहुंच गए।
सुसाइड नोट में लिखा-मैं जीने लायक नहीं हूं
एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक मूलत:नयागांव चौपड़ा(राजस्थान)निवासी महेंद्र को राऊ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा था।
हार्निया का ऑपरेशन पत्नी की उपस्थिति में हुआ था। देखभाल के लिए महेंद्र को जेल वार्ड में रखा था। कैदियों ने बताया महेंद्र दर्द के कराह रहा था।
कैदी ही उसको बाथरूम से घसीट कर वार्ड में लेकर आए। उसके गले में फांसी का निशान था।
महेंद्र ने सलाइन(नली) से फांसी लगाई है। मौके से सुसाइड नोट मिला है।
उसने लिखा कि मैं जीने लायक नहीं हूं। जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। पत्नी से आंख नहीं मिला पा रहा हूं। एसीपी के मुताबिक महेंद्र हलवाई का काम करता था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले