देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

सांई बाबा के जयकारों से गूंज उठा पश्चिमी क्षेत्र

425 किलोमीटर की पदयात्रा 325 सांई भक्त 13 दिन में तय कर 6 जनवरी को पहुंचेगे बाबा के दरबार, इन्दौर से शिर्डी तक के मार्ग में बाबा के संदेशों और वचनों का करेंगे प्रचार-प्रसार इन्दौर 25 दिसंबर।

Abhishek Raghuvanshi26 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

425 किलोमीटर की पदयात्रा 325 सांई भक्त 13 दिन में तय कर 6 जनवरी को पहुंचेगे बाबा के दरबार, इन्दौर से शिर्डी तक के मार्ग में बाबा के संदेशों और वचनों का करेंगे प्रचार-प्रसार

इन्दौर 25 दिसंबर। सांई बाबा बोलो… सांई बाबा बोलो… मेरे सर पर सदा तेरे हाथ रहे… सांई राम-सांई श्याम जैसे अनेक भजनों से पश्चिमी क्षेत्र गूंज उठा। मौका था श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति द्वारा निकाली जाने वाली 13 दिवसीय इन्दौर से शिर्डी पदयात्रा महोत्सव का। जिसमें अलसुबह 10 बजे से ही सभी सांई भक्तों का जमावड़ा बड़ा गणपति मंदिर पर लगना शुरू हो गया था। सांई भक्तों द्वारा निकाली गई सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चों के साथ ही वृद्ध भी शामिल हुए। श्री इन्दौर शहर सांई भक्त समिति द्वारा सांई बाबा महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा के साथ 325 सांई भक्त इन्दौर से शिर्डी 425 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर 5 जनवरी की शाम शिर्डी पहुंचेंगे एवं 6 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी सांई भक्त बाबा के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के पूर्व अलसुबह सांई भक्तों द्वारा शिर्डी में गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। सांई भक्त देश में अखण्डता एवं एकता बनी रही इसके लिए भी मंगल कामना करेंगे।

श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति अध्यक्ष छोटू शुक्ला, प्रकाश तोमर एवं सतीश बंसल ने बताया कि सांई बाबा की शोभायात्रा बुधवार को पश्चिमी क्षेत्र में लाव-लश्कर के साथ निकाली गई। सुबह 10 बजे बड़ागणपति क्षेत्र में सभी सांई भक्तों ने विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में सांई बाबा की महाआरती कर इस यात्रा की शुरूआत की। सांई बाबा की इस शोभायात्रा में बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुआ था। यात्रा के अग्र भाग में जहां बैंड-बाजे भजनों की स्वरलहरियों पर सभी युवाओं को थिरकाए हुए थे तो वहीं यात्रा के मध्य भाग में महिलाऐं सांई के भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। बुधवार को निकली सांई की इस शोभायात्रा ने संपूर्ण पश्चिमी क्षेत्र को सांईमय कर दिया। यात्रा के मार्ग में सांई भक्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक सरोकार के संदेश देते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, बाबा की धुनी, सांई बाबा का रथ एवं सांई की पालकी भी थी जो फूलों से सुसज्जित थी और शोभायात्रा के मार्ग में सभी का ध्यानाकार्षण कर रही थी। शोभायात्रा बड़ागणपति मंदिर से प्रारंभ होकर राजमोहल्ला, गंगवाल बस स्टैंड, बियाबानी, महूनाका, रणजीत हनुमान, फूटी कोठी, गोपूर चौराहा, प्रगति नगर, राजेंद्र नगर ब्रीज होते हुए एबी रोड़ आईपीएस स्कूल पहुंची जहां इस यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक समितियों से जुड़े पदाधिकारियों ने 50 से अधिक मंच लगाकर सांई बाबा की पालकी की अगवानी की। सांई भक्तों का मार्ग में स्वागत सत्कार के साथ ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में पं. महेश शर्मा, विजयसिंह परिहार, जगदीश प्रसाद गोयल, अनिल परिहार, दीपू मिश्रा, नीलेश राठौर, राजू सूर्यवंशीय, भरत रघुवंशी, संतोष तोमर, राजा यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, राधेश्याम आर्य, कमल पाठक, गोविंद वर्मा सहित सांई भक्त शामिल हुए थे।

12 पड़ाव रहेंगे पदयात्रा में- श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति से जुड़े सतीश बंसल ने बताया कि 13 दिवसीय यात्रा के लिए 12 पड़ाव बनाए गए हैं। इन पड़ावों में सभी सांई भक्तों की रहने, ठहरने की व्यवस्था की गई है। सांई भक्तों का पहला पड़ाव महू में रहेगा। इसी के साथ 26 को गुजरी, 27 को ठिकरी, 28 को जुलवानिया, 29 को पलासनेर, 30 को सिरपुर, 31 को धुलिया, 1 को आरबी (सांई मंदिर), 2 को मालेगांव, 3 को मनमाड़, 4 यशगांव एवं 5 को शिर्डी पहुंचकर 6 जनवरी को ब्रह्म मुहुर्त में सभी सांई भक्त बाबा के दर्शन करेंगे ला

325 भक्त हुए रवाना- श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति अध्यक्ष छोटू शुक्ला, प्रकाश तोमर एवं सतीश बंसल ने बताया कि इन्दौर से शिर्डी पदयात्रा महोत्सव के लिए 325 से अधिक सांई भक्त इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं। जिनमें महिला, पुरूषों के साथ ही वृद्ध और बच्चे भी है। 13 दिवसीय इस पदयात्रा में सभी सांई भक्त इन्दौर से शिर्डी 425 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करेंगे, सांई भक्त एक दिन में 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय यात्रा के दौरान तय करेंगे।

कतार बद्ध चले सांई भक्त व पदयात्री

बड़ागणपति मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में सभी भक्तों ने अनुशासन का भी परिचय दिया। उन्होंने यातायात सुचारू चल सके इसके व आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सांई भक्त व पदयात्री कतार बद्ध होकर इस शोभायात्रा में पैदल चलें। वहीं जैसे-जैसे शोभायात्रा का कांरवा आगे बढता गया वैसे-वैसे रहवासी व नगरवासी सांई भक्तों के साथ जुड़ते चले गए। यात्रा के मार्ग में अनेक संगठनों ने प्रसादी सहित स्वल्पाहार का वितरण भी किया। शोभायात्रा जैसे ही गोपूर चौराहे पहुंची वहां उपस्थित मंच से सांई बाबा का जयकारा लगाया गया एवं सभी सांई भक्तों पर गुलाब व गेंदों के फूलों से स्वागत कर खीर का वितरण किया गया। प्रगति नगर स्थित सांई मंदिर पर भी सभी भक्तों के लिए पुड़ी व आलू की सब्जी का प्रसाद बांटा गया।

संलग्न चित्र- बड़ागणपति से प्रारंभ सांई बाबा की शोभायात्रा में शामिल भक्त।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑