देवास घर में लगी आग में तबाह हुआ पूरा परिवार,चार लोग जल के खाक दो मासूम भी शामिल
देवास के नयापुरा में आज सुबह दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एक घर में आग लग गई। आग से ऊपर की मंजिल में सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।
देवास के नयापुरा में आज सुबह दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
एक घर में आग लग गई। आग से ऊपर की मंजिल में सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। भीषण आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नयापुरा में जहां आग लगी, वहां नीचे डेयरी है और डेयरी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर डेयरी उत्पाद रखे थे, इससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।
सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन ऊपर जाने का रास्ता संकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई।
नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल के अनुसार सुबह 4:48 बजे आर्यन मिल्क कॉर्नर पर सिलेंडर में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू कर महिला-पुरुष सहित दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू में समस्या उत्पन्न हुई। एलपीजी सिलेंडर मिला है। मौके पर अन्य सिलेंडर भी रखे थे।
घटना में एक ही परिवार के 35 वर्षीय दिनेश कारपेंटर, 30 वर्षीय गायत्री कारपेंटर, 10 वर्षीय इशिका और 7 वर्षीय चिराग की मौत हो गई।
स्थानीय रहवासी धीरजसिंह गुर्जर ने बताया मैंने सुबह साढ़े 4 बजे आग लगते हुए देखी और तुरंत ही 100 पर कॉल किया। इसके 15 मिनट बाद तक भी कोई नहीं आया। एक पुलिसकर्मी ने भी कई बार संबंधित जगह पर कॉल किया, उसके बाद भी यहां व्यवस्था नहीं हुई। सेकंड फ्लोर पर बच्चों के रोने व बचाओं-बचाओं की आवाज आ रही थी। समय रहते फायरब्रिगेड आ जाती तो ये 4 जान नहीं जाती
आग की सूचना मिलते ही एसपी पुनीत गेहलोद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच करेगी। बीएनपी और नगर निगम की फायरब्रिगेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। आग के कारणों की जांच की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए भी प्रयास किये!

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 2 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 4 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 4 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 9 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 10 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 11 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 12 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले