आपबीती:रैगिंग से त्रस्त छात्रों ने लिखा-मेडिकल कॉलेज का होस्टल है रावण की लंका
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2024 बैच के जूनियर छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रात 10.30 बजे उन्हें बुलाया व सिर झुकाकर खड़ा कर दिया गया।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2024 बैच के जूनियर छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रात 10.30 बजे उन्हें बुलाया व सिर झुकाकर खड़ा कर दिया गया। सुबह 5-6 बजे नशा उतरने तक सीनियर उन्हें पीटते रहे। उन्हें 6-6 घंटे तक रूफ टॉप पर सिर झुकाकर खड़ा रखा जाता है। आते-जाते पीटते हैं। असहज कपड़ों में छत पर बुलाते हैं। शहर में कहीं रावण की लंका है तो वह कॉलेज का बॉयज होस्टल है। जहां सिर्फ सीनियर्स का नियंत्रण है। बताते हैं इन्हीं कारणों से इस वर्ष 30 छात्रों ने होस्टल छोड़ दिया है।
वार्डन बोले- कोई मामला नहीं आया
होस्टल वॉर्डन राजेंद्र मार्को ने बताया कि मेरे पास किसी छात्र ने रैगिंग को लेकर कोई शिकायत नहीं की। हालांकि पूर्व डीन संजय दीक्षित के मोबाइल पर 20 दिन पहले किसी अननोन नंबर से रैगिंग की शिकायत की गई थी। जिस पर डॉ. वीएस पाल की अध्यक्षता में एंटी रैगिंग कमेटी बनाई थी।
_जब कुर्सी की जंग छिड़ी हो तो छात्रों की चिंता किसे?
एमजीएम में डीन की कुर्सी का ड्रामा थमा ही नहीं और अब छात्रों से रैगिंग की घिनौनी तस्वीरें सामने आ गईं। छात्र लिख रहे हैं कि शहर में यदि कहीं रावण की लंका है तो वह मेडिकल कॉलेज का बॉयज होस्टल है। रात को 10.30 बजे बुलाया गया और नशा उतरने तक सीनियर्स पीटते रहे। किस उम्मीद के साथ माता–पिता ने बच्चों को यहां डॉक्टर बनने भेजा था।
कितनी कठिन और जानलेवा प्रतिस्पर्धा को पार कर उन छात्रों ने एमजीएम में दाखिला पाया और यहां उनके साथ कैसा अमानवीय सलूक हो रहा है। क्या एमजीएम सिर्फ राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है, जहां छात्रों की सुरक्षा की कोई कीमत नहीं है। छात्र लिख रहे हैं कि सबको पता है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता यहां क्या हो रहा है।
ये किस बात के वार्डन हैं, कैसे प्रोफेसर हैं और बाकी स्टाफ कहां कुंभकरण की नींद ले रहा है। डॉक्टर बनाने के बजाय वहां बच्चों को गंदे कपड़े पहनाए जा रहे हैं, उनकी दाढ़ी मूंछ मूंडी जा रही है, सिर झुका कर तीसरे बटन पर आंख गड़वाकर घंटों खड़ा कर रहे हैं। क्या वहां की व्यवस्था इतनी सड़–गल गई है।
ये कैसी मेडिकल की पढ़ाई है और कैसे सीनियर हैं। लानत है ऐसी पढ़ाई पर यदि हम छात्रों को अच्छा इंसान नहीं बना पा रहे तो उन्हें अच्छा डॉक्टर क्या खाक बनाएंगे। यदि जरा भी गैरत बची है तो तमाम जिम्मेदार इस पर तुरंत एक्शन लें और दोषियों को इतनी कड़ी सजा दें कि दोबारा कोई ऐसी जुर्रत न कर पाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले