इंदौर में बीजेपी बढ़ाएगी मंडलों की संख्या:शहर और ग्रामीण को मिलाकर 11 नए मंडल बनाए जाने की संभावना
इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया पूरी करना है। इस दौरान नए मंडल का गठन भी किया जाना है।

इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया पूरी करना है। इस दौरान नए मंडल का गठन भी किया जाना है। बीजेपी पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी इंदौर में शहर और ग्रामीण को मिलाकर 11 नए मंडल बनाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद अब पूरे जिले में मंडलों की संख्या बढ़कर 54 हो जाएगी। वर्तमान में इंदौर शहर में 28 तो ग्रामीण क्षेत्र में 15 मंडल कार्यरत हैं।
बीजेपी में जिलाध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्ष की राय अहम मानी जाती है और पार्टी के हर कार्यक्रम में उसका एक अलग ही महत्व रहता है। इसी को लेकर प्रदेश संगठन ने अब मंडलों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। नए मंडल मतदान केंद्रों की संख्या के हिसाब से बनाए जाएंगे।
प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव के बाद मतदान केंद्रो की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इंदौर जिले में 139 मतदान केंद्र और नए बनाए हैं। इसके बाद आवश्यक हो गया है मंडलों का परिसीमन भी फिर से किया जाए। इसी को लेकर शहर और जिला इकाई ने एक प्रस्ताव बनाकर भोपाल संगठन को भेजा है, जिसमें विधानसभा क्षेत्रों में मंडलों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है।
शहर में इस तरह बढ़ेंगे विधानसभा में मंडल
फिलहाल 1 नंबर विधानसभा में 5 मंडल है, जिसमें एक और मंडल बढ़ाया जाएगा। दो नंबर विधानसभा में 6 मंडल थे। चूंकि यह बड़ी विधानसभाओं में गिनी जाती है, इसलिए यहां दो मंडल बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। तीन नंबर शहर की सबसे छोटी विधानसभा हैं और यहां वार्ड भी मात्र 10 हैं। यहां बूथों की संख्या भी ज्यादा नहीं बढ़ी है, इसलिए यहां फिलहाल 3 मंडल ही रहेंगे।
4 नंबर में भी चार मंडल हैं और यहां भी कोई मंडल बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं बनाया है। पांच नंबर में जरूर दो मंडल बढ़ाए जाएंगे। मतदाताओं और क्षेत्रफल के हिसाब से यह विधानसभा भी बढ़ी है। यहां फिलहाल 5 मंडल हैं। राऊ की शहरी विधानसभा में एक मंडल बढ़ाया जाएगा तो जो इलाका ग्रामीण क्षेत्र में लगता है वहां भी एक मंडल बढ़ाने की तैयारी हैं। अगर अनुमति मिल जाती है तो पूरे जिले में 50 मंडल हो जाएंगे।
ग्रामीण में इस तरह बढ़ाई जा सकती है मंडल की संख्या
इंदौर बीजेपी ग्रामीण में अभी 851 बूथ और लगभग 16 मंडल हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इस बार इंदौर ग्रामीण में मंडल की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो बूथ की संख्या के आधार पर 3 से 4 नए मंडल बनाए जा सकते हैं। राऊ ग्रामीण में 2, सांवेर ग्रामीण में 4, देपालपुर में 5 और महू में 5 मंडल आते हैं। ग्रामीण की चारों विधानसभा में 1-1 मंडल बढ़ाया जा सकता है।
बूथ निर्वाचन की प्रकिया पूरी हुई
इंदौर में शहर और ग्रामीण में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में बूथ निर्वाचन की प्रकिया पूरी हो गई है। बीजेपी में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही बूथ की जवाबदारी दी जाती है। बता दें कि बूथ समिति में अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, मन की बात प्रभारी, हितग्राही प्रभारी और बूथ आईटी संयोजक के साथ कुल 11 सदस्य बनाए जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले