देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

आज फिनटेक प्रदर्शनी में विशेषज्ञ बताएंगे साइबर ठगी पर नियंत्रण के उपाय

फिनटेक की प्रदर्शनी में आज एक्सपर्ट साइबर ठगी सहित क्रिप्टो क्राइम पर रोक के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही आगे इस पर रोक के लिए वे क्या तैयारियां कर रहे हैं, इसकी भी जानकारी देंगे।

Abhishek Raghuvanshi27 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फिनटेक की प्रदर्शनी में आज एक्सपर्ट साइबर ठगी सहित क्रिप्टो क्राइम पर रोक के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही आगे इस पर रोक के लिए वे क्या तैयारियां कर रहे हैं, इसकी भी जानकारी देंगे। यह पूरी प्रदर्शन वित्तीय सुरक्षा पर आधारित रहेगी।
ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हो रही है।
मनी लांड्रिंग और आतंकवाद में वित्त पोषण की रोकथाम पर भी हुई चर्चा।
पांच दिवसीय बैठक में हर दिन अलग-अलग सत्र का हो रहा है आयोजन।
यूरेशियन समूह (ईएजी) की पांच दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को तीन ग्रुप की बैठकें आयोजित हुई। सुबह नौ बजे वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद समग्र बैठक आयोजित हुई। अलग-अलग सत्रों में चर्चा के लिए प्रतिनिधि मौजूद रहे।आज फिनटेक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ साइबर क्राइम और क्रिप्टो क्राइम पर नियंत्रण के लिए किए गए उपाय की जानकारी देंगे। साथ ही भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों से भी अवगत कराएंगे। फिनटेक प्रदर्शनी वित्तीय सुरक्षा और नए नवाचारों पर केंद्रित होगी।
जोखिम कम करने पर चर्चा हुई
इसमें ईएजी के प्रतिनिधियों को डिजिटल वित्तीय समाधानों की जानकारी साझा की जाएगी। ईएजी ग्रुप की 41वीं बैठक का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। पहले दिन सोमवार को विभिन्न कार्य समूहों में यूरेशियाई देशों की अनुवर्ती रिपोर्ट, मनी लांड्रिंग और आतंकवाद में वित्त पोषण की रोकथाम और जोखिम को कम करने पर चर्चा हुई। वहीं मंगलवार को संयुक्त वर्किंग ग्रुप की तीन बैठकों का आयोजन किया गया। डब्ल्यूजीईएल व अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में इनके जोखिमों को कम करने की योजना पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि पांच दिवसीय बैठक में प्रतिदिन अलग-अलग सत्र आयोजित हो रहे हैं।
एशिया पेसिफिक की स्पेशल बैठक
पांच दिवसीय कार्यक्रम में 28 नवंबर को ईएजी और एशिया पेसिफिक ग्रुप की स्पेशल बैठक आयोजित होगी। इसमें नई वित्तीय तकनीक व फिनटेक से साइबर क्राइम पर रोक के उपायों व प्रतिबंध पर चर्चा होगी। वहीं फिनटेक के विशेषज्ञ प्रदर्शनी लगााने के साथ ही साइबर क्राइम की रोकथाम की जानकारी साझा करेंगे।
लालबाग और राजवाड़ा का भ्रमण
ईएजी ग्रुप की बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों ने मंगलवार को राजवाड़ा और लालबाग का भ्रमण किया। यहां की खुबसूरत कलाकृतियों को अपने मोबाइल में कैद करने में प्रतिनिधि जुटे रहे। इतिहासकारों ने राजवाड़ा और लालबाग के इतिहास और महत्व से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने दोनों स्थानों पर भ्रमण कर सभी जानकारियां एकत्रित की।
यूरेशिया बैठक में शामिल प्रतिनिधि मिले इंदौर के रियल हीरो से
यूरेशिया देशों के प्रतिनिधियों ने सोमवार रात इंदौर के रियल हीरो से मुलाकात की। वे रेडिसन होटल चौराहा पहुंचे और शहर के रियल हीरो के साथ फोटो खिंचवाए। यह भी समझा कि आखिर क्यों ये लोग असली हीरो हैं।
सोमवार देर शाम डेली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ये प्रतिनिधि नगर निगम द्वारा रेडिसन चौराहे पर विकसित किए आईलैंड पहुंचे। यहां नगर निगम ने रियल हीरो लिखकर कुछ प्रतिकृतियां बनाई हैं। इनमें सफाई दीदी और सफाई मित्र सफाई का काम करते नजर आ रहे हैं।
कचरे का सेग्रिगेशन भी हो रहा है
सफाईकर्मियों द्वारा कचरे का सेग्रिगेशन भी किया जा रहा है। एक प्रतिकृति में सफाईकर्मी स्वीपिंग का काम करता दिख रहा है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि यहां पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल ने फोटो खिंचवाएं।
उन्होंने रियल हीरो के रूप में विकसित किए गए इस चौराहा को विकसित करने की कहानी समझी। यह जानना चाहा कि आखिर यह लोग रियल हीरो क्यों है? निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इन्हीं लोगों की काम के प्रति लगन और शहर के नागरिकों के सहयोग से इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑