
इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार अल सुबह हुए एक हादसे में ग्वालियर के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक को चोट आई है। बताया जाता है रात में तीनों यहां पार्टी करने गए थे। अलसुबह वापस आने के दौरान हादसा हो गया। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओ स्टार सिटी के पास की है। यहां तेज रफ्तार हुंडई VERNA कार MP09WF9951 डिवाइडर में घुस गई। हादसे में अमन पुत्र वीरेन्द्र उपाध्याय, निवासी नागदेवता मंदिर ग्वालियर और उसके साथी अवधेश पुत्र श्रीवास पाठक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक परमीत घायल हे जानकारी के मुताबिक तीनों विजय नगर इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गए थे। इसके बाद अलसुबह उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। परमीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गोले कॉलेनी ग्वालियर ने पुलिस काे बताया की वह दूसरी कार में था। मामा अवधेश पाठक(40) रात अपने दोस्त अमन(30) के साथ राउ बायपास पर खाना खाने गए थे। यहां से कार अमन ड्राईव कर रहा था। सभी विजयनगर होटल जा रहे थे। वही मामा अवधेश पाठक साईड में बैठे थे और साथी परमित पीछे की सीट पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे रूद्राक्ष नर्सरी रालामंडल बायपास पहुंचे। यहां अनियत्रित होकर कार डिवाईडर से जा टकराए। जिसमें मामा अवधेश और दोस्त अमन की मौके पर मौत हो गई।
