
शहर में शादी समारोह से आभूषण से भरे बैग चुराने वाली गैंग फिर सक्रिय हो गई है। विजय नगर थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से बच्चा बैग चुराकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शादाब खान के बेटे की शादी में चोरी हुई है। मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस को इसमें कडिया-सांसी गैंग पर शंका है। क्योंकि यह गैंग हर वर्ष इस समय सक्रिय हो जाती है और बच्चों से चोरी करवाती है।
