
तुकोगंज थाना इलाके में बिल्डर से दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस चौथे दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। बदमाश गुरुवार को भी उज्जैन में देखे गए हैं। बदमाशों ने न तो फोन का इस्तेमाल किया और न खुद की गाड़ी का। इंदौर से गाड़ी चुराने के बाद बस से उज्जैन भागे। फिर वहां भी पुुलिस को छकाने के लिए 2-3 रिक्शा बदल लिए, ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक नहीं कर पाए। गुरुवार को पुलिस की टीमें नानाखेड़ा बस स्टैंड से देवास गेट तक सर्च करती रहीं। रेसकोर्स रोड पर रहने वाले बिल्डर कमलेश अग्रवाल और उनके भतीजे, बेटे व पड़ोसी को लूटने वालों की तलाश में एक टीम को गुना भेजा है।
घटना के बाद से बिल्डर का परिवार डरा हुआ है। इसलिए उन्होंने घर के आगे दो गनमैन तैनात कर दिए हैं।
