खनिज अधिकारी संजय लुणावत और पीडी अग्रवाल की कंपनी का कार से क्या है रिश्ता ?
प्रदेश के बड़े ठेकेदार ( खनन माफिया ) में पीडी अग्रवाल ग्रुप पर हाईवे बनाने के दौरान तालाबों से मंजूरी से अधिक खनन, परिवहन करने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रदेश के बड़े ठेकेदार ( खनन माफिया ) में पीडी अग्रवाल ग्रुप पर हाईवे बनाने के दौरान तालाबों से मंजूरी से अधिक खनन, परिवहन करने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही हैं, इसके पीछे का रहस्य जानने के लिए लगातार खोज की, तो कार नजर आई।
अग्रवाल ने लुणावत को दी है कार
महिंद्रा कंपनी की स्कार्पियो कार नंबर MPO9WC2956, यह वह कार है जो खनिज अधिकारी संजय लुणावत के घर के नीचे मल्टी की पार्किंग में खड़ी रहती है। यह कार और किसी की नहीं बल्कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड महेंद्र अग्रवाल जाय बिल्डिंग कॉलोनी के नाम पर है। महेंद्र अग्रवाल पीडी अग्रवाल के पुत्र है और वही अब इस ग्रुप को संभालते हैं। इस कार में ही कई बार लुणावत घूमते हैं।
क्या बोल रहे अग्रवाल और लुणावत
इस मामले में महेंद्र अग्रवाल और संजय लुणावत दोनों से बात की।
- इस मामले में महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि तालाब के निरीक्षण का काम हो रहा है, जांच हो रही है, इसी में आने-जाने के लिए उन्हें कार दी है। लुणावत जी को आए एक महीना ही हुआ है, पहले से कार नहीं दी गई थी।
- वहीं लुणावत ने इस बात को गलत बताया और कहा कि कार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कभी कोई मिलने आया हो, कार खड़ी हो, कभी किसी कार से चला गया हो तो बात अलग है। इसका मतलब नहीं है कि कार मेरे पास है।
*तालाबों की जांच के लिए अभी कमेटी ही बनी
उधर तालाबों से अवैध खनन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए आईएएस अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा ने खनिज विभाग को निर्देश दिए हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार अभी इसमें पांच सदस्यीय कमेटी बनी है और जांच रिपोर्ट अभी नहीं बनी है। इस मामले में अप्रैल 2024 से ही शिकायतों का दौर जारी है। उधर पर्यावरण हितैषी फाउंडेशन ने इस मामले में देरी को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह को भी पत्र लिखा है। संस्था के मुकेश अमोलिया ने पत्र में लिखा है कि आईएएस जिला पंचायत सीईओ सिदार्थ जैन द्वारा कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के बाद भी इसमें कुछ नहीं हुआ है। पर्यावरण संरक्षण एक्ट, जल प्रदूशण एक्ट व अन्य धाराओं में कार्रवाई के प्रावधान है।
एक-दो नहीं तीन आईएएस कार्रवाई को बोल रहे
इस मामले में खनिज विभाग का पहले प्रभार अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल के पास था। मार्च में इनके पास पीडी अग्रवाल ग्रुप को तालाब खनन कर मुरम निकालने की मिली पूर्व मंजूरी के ही नवीनीकरण की फाइल आई। उन्होंने जांच कराई तो सामने आया कि क्षमता से अधिक पहले ही तालाब खोदे जा चुके हैं। इसके बाद नवीनीकरण की फाइल रोक दी गई। इसके बाद जांच के लिए पत्र खनिज विभाग को लिखा, लेकिन खनिज विभाग ने कुछ नहीं किया। उधर जिला पंचाचत के क्षेत्राधिकार में तालाब आने पर सीईओ जिला पंचायत आईएएस सिद्दार्थ जैन के पास भी इसे लेकर रिपोर्ट आई, उन्होंने भी जांच के लए पत्र लिखा। वहीं हाल ही में पदस्थ हुई आईएएस ज्योति शर्मा के के पास अब यह मुद्दा आया और उन्होंने जांच के आदेश दिए।
मार्च 2024 से कलेक्टोरेट में ऐसे चली चिट्ठियां
- जुलाई 2023 के निरीक्षण में ही सामने आया कि अधिक खुदाई हो रही है, कुछ नहीं किया बस चिट्ठी चली
- मार्च 2024 में फिर जनपद पंचायत के सहायक यंत्री बीके भाटिया ने रिपोर्ट दी और कहा कि अधिक खुदाई से तालाब नष्ट हो रहे हैं। इसलिए नवीनीकरण और अधिक खुदाई की मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
- इस मुद्दे को अप्रैल 2024 में उठाया गया था, तब जांच की बात की गई और मामले में फिर खनिज विभाग को जांच के लिए चिट्ठी चली। लेकिन तालाब खुदते चले गए, 12 सितंबर 2024 को फिर जिला पंचायत उपयंत्री ने जांच की और सीईओ को चिट्ठी लिखकर बताया कि तालाब नष्ट हो गए हैं।
. सीईओ जैन ने अक्टूबर 2024 में चिट्टी एसडीएम और खनिज विभाग को लिखी की कार्रवाई की जाए।
एनएच 59 का ठेका मिला है
पीडी अग्रवाल ग्रुप को नेशनल हाईवे इंदौर एनएच 59 का ठेका मिला है। इसके लिए उन्हें कनाडिया, खुडैल तहसील व देवास जिले के भी कुछ सरकारी तालाबों से मुरम निकालने की मंजूरी शर्तों के साथ मिली थी। लेकिन तालाबों की पाल को तोड़ते हुए और ऊपर की काली मिट्टी हटाने के बाद पीली मिट्टी, मुरम निकालने के लिए 20 गुना तक तालाबों को खोद दिया गया है।
उपयंत्री ने माना 20 गुना अधिक खुदे तालाब
सितंबर 2024 में भी एक चिट्ठी जिला पंचायत उपयंत्री देवेंद्र अग्रवाल ने सीईओ जिला पंचायत सिद्दार्थ जैन को भेजी जिसमें खुलासा था कि ग्राम पंचायत खुडैल खुर्द व चौहानखेड़ी के ग्राम खेमाना के तालाब की जांच की गई है। ठेकेदार पीडी अग्रवाल ग्रुप को हाईव बनाने के लिए 13 अप्रैल 2023 को खुदाई की मंजूरी दी थी। लेकिन जुलाई 2023 में निरीक्षण किया और फिर मार्च 2024 में भी निरीक्षण किया तो सामने आया मंजूरी से 20 गुना अधिक तालाबों को खोद कर नष्ट कर दिया गया है। यहां पर 40 से 60 फीट खोदकर मुरम निकाली जा रही है।
सीईओ ने एसडीएम को लिखी चिट्ठी
इस चिट्ठी के बाद सीईओ जिला पंचायत जैन ने एसडीएम खुडैल गोपाल वर्मा के साथ ही जिला खनिज अधिकारी को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि उपयंत्री की चिट्ठी से सामने आया कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा खेमाना के तालाब और खुडैल खुर्द के तालाब में में 90 फीट गहराई तक खुदाई हुई है, इससे दोनों तालाब नष्ट हो गए हैं और पानी नहीं रुकेगा। जनपद पंचायत के सहायक यंत्री बीके भाटिया ने भी मार्च 2024 में प्रतिवेदन देककर बताया था कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रा द्वारा जमकर तालाबों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ऐसे में नियम विरुद्ध हुई खुदाई को लेकर कार्रवाई की जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले