
बस ड्राइवर द्वारा सड़क पर थूकने पर ड्राइवर से ही कराई सड़क की धूलवाई…। मौके पर ही ₹500 का किया चालान…।
निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के आज सुबह निरीक्षण के दौरान बस mp 13 ze 8883 के ड्राइवर संजय प्रजापत द्वारा विजय नगर चौराहे पर सड़क पर थूकने पर उसे फटकार लगाई और उसी से पानी डलवा कर सड़क कि धूलवाई भी करवाई गई साथ ही सीएसआई अरविंद पथरोड को चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए…। अरविंद पथरोड द्वारा ड्राइवर संजय प्रजापत का ₹500 का चालन बनाया जा कर बस ड्राइवर से राशि वसूल की गई।
