
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पांच हजार से अधिक हिन्दू बालिकाएं और महिलाओ ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर न केवल अपना शौर्य दिखाया , बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाया । आज नेहरू स्टेडियम में आयोजित तलवारबाजी प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा व भाजपा के कई नेतागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक महिलाओ ने एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया । इसमें 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल हुई ।
दरअसल, इंदौर के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था । कार्यक्रम की संयोजक मुस्कान भारती का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है, उसी के चलते इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू युवतियां और महिलाओ ने बढ़-चढ़कर इसमें शिरकत की हैं।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सभी जिला और संभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए ।
