
एरोड्रम क्षेत्र में सौरभ डोसी निवासी शिक्षक नगर ने पुलिस को बताया कि वे टूर पर कोटा गए थे। 5 नवंबर की शाम लौटे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है। तिजोरी में रखे सोने के जेवरात जिसमें बाली, नाक के कांटे 4 नग, चांदी के जेवरात, 2 गिलास, चांदी के हार 5 सेट, चांदी की पूजा की 2 थाली, 5 जोड़ चांदी की चूड़ी, 5 सिक्के, 10 घड़ियां, 1 इलेक्ट्रॉनिक घड़ी और 45,000 रुपए कोई ले गया था।
