
इंदौर राजेंद्र नगर इलाके में गमले वाली पुलिया के पास गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में कार बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद भी महिला ने कार नहीं रोकी और सामने से आ रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। इससे सामने वाली कार में बैठी महिला जख्मी हो गई। इससे देर तक जाम लग लगा। प्रयत्क्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। राऊ से इंदौर की तरफ एक कार तेज गति से जा रही थी। उसे एक महिला चला रही थी। गमले वाली पुलिया के पास महिला ने बाइक चालक को बचाने के चक्कर में स्टीयरिंग घुमाया। इससे महिला की कार डिवाइडर तोड़ते हुई सामने की लेन में घुसी। सामने की साइड से एक अन्य कार आ रही थी, इसमें महिला की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार में बैठी रेखा जख्मी हुई है। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस का कहना है अभी थाने पर हादसे की सूचना आई है, लेकिन दोनों पक्ष थाने नहीं आए हैं।
