इंदौर में संपत्ति की गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, जल्द होगी लागू
इंदौर जिले के प्रॉपर्टी गाइडलाइन के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल की ओर से मंजूरी मिल गई है। यहां 469 स्थानों पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है।
इंदौर जिले के प्रॉपर्टी गाइडलाइन के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल की ओर से मंजूरी मिल गई है। यहां 469 स्थानों पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। इन स्थानों पर रेट में शून्य से 31 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
इंदौर जिले में साल में दूसरी बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की जा रही है।
बुधवार को भोपाल में इंदौर जिले के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया।
अप्रैल में बढ़ोतरी के बाद 5154 लोकेशन पर संपत्तियां पंजीकृत हो रही थीं।
इंदौर जिले के 469 क्षेत्रों में संपत्तियां खरीदने के बाद रजिस्ट्री कराने पर खरीदारों को अधिक शुल्क चुकाना होगा क्योंकि गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल ने अनुमोदित कर दिया है। इसमें 111 नई कॉलोनियों को पहली बार गाइडलाइन में शामिल किया गया है। यहां पास की कॉलोनियों की गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। दरें बढ़ने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही लागू करने की तारीख की घोषणा भी पंजीयन विभाग द्वारा की जाएगी।
साल में दूसरी बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी
इंदौर जिले में तय गाइडलाइन से अधिक रेट पर कई क्षेत्रों में दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में संपत्तियों की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। जिले में साल में दूसरी बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। जिले में 469 लोकेशन पर गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति ने अनुमोदित कर केंद्रीय मूल्याकन बोर्ड भोपाल को मंगलवार को भेजा था। बुधवार को भोपाल में इंदौर जिले के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया। एक अप्रैल 2024 को गाइडलाइन में बढोतरी के बाद जिले में 5154 लोकेशन पर संपत्तियां पंजीकृत हो रही थीं। वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि ज्ञात हुआ है कि 469 लोकेशन के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने अनुमोदित कर दिया है। निर्देश मिलते ही इसको लागू किया जाएगा।
0 से 31 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू का कहना है कि जिले में 469 लोकेशन और 111 नई कालोनियों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसमें दरों में 0 से 31 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। 112 लोकेशन ऐसी है, जहां पर 0 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो रही है। 190 लोकशन पर 11 से 20 प्रतिशत, 77 लोकेशन पर 21 से 30 प्रतिशत और 90 लोकेशन पर 31 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले