भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया:40 हजार की रिश्वत लेने वाला आरआई 24 घंटे में सस्पेंड, लाखों की घूस मांगने वाले इंजीनियर और डीपीसी को सिर्फ
अक्टूबर में लोकायुक्त पुलिस ने घूस लेने वाले 10 अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। किसी ने रिश्वत सीधे हाथ में ली तो किसी ने एवजी को या कार में रुपए रखवा लिए।
अक्टूबर में लोकायुक्त पुलिस ने घूस लेने वाले 10 अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। किसी ने रिश्वत सीधे हाथ में ली तो किसी ने एवजी को या कार में रुपए रखवा लिए। लेकिन इन पर कार्रवाई के मामलों में विभागों के प्रमुखों का दोहरा रवैया सामने आ रहा है। देपालपुर में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाए राजस्व निरीक्षक नरेश बिवालकर को कलेक्टर आशीष सिंह ने 24 घंटे से भी कम समय में सस्पेंड कर दिया।
वहीं जिला परियोजना समन्यवक (डीपीसी) शीला मेरावी ने अपनी निजी गाड़ी में एक लाख रुपए रखवाए थे। रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग भी है, पर कार्रवाई के नाम पर उन्हें कलेक्टर आॅफिस में अटैच कर दिया गया। वहीं 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू को भी सिर्फ धार अटैच किया गया है। इसी तरह सीजीएसटी के अधीक्षक मुकेश त्रिपाठी भी केस दर्ज होने के बाद भी अब तक विभागीय कार्रवाई से बचे हुए हैं।
विभागों के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है
विभाग ने रिश्वतखोरी करने वालों को ट्रैप कर गिरफ्तार किया था। सभी घूसखोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही विभागों के प्रमुख सचिव को भी इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
- डॉ. राजेश सहाय, एसपी, लोकायुक्त
जीएसटी अफसर पर अब तक कार्रवाई नहीं
सुभाष चौक जोन पर घरेलू बिजली कनेक्शन देने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू और आउटसोर्स कर्मचारी अजहरूद्दीन कुरैशी के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी विभन्न धाराओं में लोकायुक्त पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में बिजली कंपनी की एमडी और डीजीएम की ओर से अब तक जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।
इसके अलावा एक फर्म के मालिक से 20 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड करने वाले सीजीएसटी के अधीक्षक मुकेश त्रिपाठी के खिलाफ भी विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। रोड कांट्रेक्टर के 70 लाख रुपए के बिल जारी करने के बदले 15 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले उप यंत्री राहुल मंडलोई को भी 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पकड़ा था।
उसे भी अभी तक केवल अटैच किए जाने की कार्रवाई ही की जा रही है। जबकि वह रिश्वत लेते हुए खुद पकड़ा गया था।
इनके खिलाफ कार्रवाई की गई
{अभिषेक पांडे सरकारी स्कूल प्राचार्य {मुन्नालाल यादव पंचायत समन्वयक {नरेश बिवालकर राजस्व निरीक्षक {शीला मेरावी जिला परियोजना समन्वयक {राहुल मंडलोई उपयंत्री {पुष्पेंद्र साहू जूनियर इंजीनियर {अजरूद्दीन कुरैशी आउट सोर्स कर्मचारी {मुकेश त्रिपाठी अधीक्षक जीएसटी {राजू हिरवे रोजगार सहायक।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले