
शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटना सामने आई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। एमजी रोड थाना क्षेत्र के शिव विलास पैलेस के पास शनिवार को आग लग गई। मोदी क्रिएशन नामक दुकान की पहली मंजिल पर आग लगी। फायर ब्रिगेड, पुलिस और व्यापारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। रास्ता संकरा होने से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं शनिवार को त्रिवेणी कॉलोनी स्थित एक बंगले में भी आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
