
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक भारत तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे. शूट आउट में 3 विदेशी पिस्टल और एक देशी पिस्टल का खुलासा हुआ इसमें एक ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक दूसरा टर्किश मेड जिगाना ,तीसरा है ऑस्ट्रेलियन मेड ब्रेटा, जबकि चौथी देशी पिस्टल थी.
बाबा सिद्दीकी शूट आउट केस की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने एक और खुलासा किया है. खुलासे के मुताबिक, जिन 3 विदेशी पिस्टल की तस्करी कर मुंबई लाया गया , वो भारत के सरहदी इलाके से ड्रोन के जरिए पहुंचाई गई थी और उसके बाद हैंडलर्स के जरिए उसे मुंबई भेजा गया. हैंडलर्स के जरिए हथियार मुंबई भेजे जाने के बाद फिर इन्हीं 3 विदेशी पिस्टल और एक देशी पिस्टल के जरिए बाबा सिद्दीकी पर हमला किया गया. हालांकि, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सवाल खड़ा होता है कि जब भारत में विदेशी पिस्टल बैन है तो यह भारत आई कैसे?
