
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय विकास पुत्र रामदास बघेल निवासी नायता मुंडला ने मंगलवार को जहर खा लिया था। उल्टियां करते हुए देखा तो स्वजन व पड़ोसी अस्पताल ले गए।
सुसाइड नोट नहीं मिला
उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विकास के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। लसूड़िया थाना अंतर्गत एक ढाबे पर काम करने वाले कौशल की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इन दोनों ही मामलों में की जांच की जा रही है।
