इंदौर में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली, परिवहन मंत्री तक पहुंची शिकायत
इंदौर में नेमावर रोड पर स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर वाहनों से फिटनेस सर्टिफिकेट देने के लिए तीन से चार हजार रुपये तक वसूले जा रह हैं।

इंदौर में नेमावर रोड पर स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर वाहनों से फिटनेस सर्टिफिकेट देने के लिए तीन से चार हजार रुपये तक वसूले जा रह हैं। यह भी आरोप लग रहे है कि वाहनों की जांच किए बिना ही सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं और इसके बदले में रुपये लिए जाते हैं।
अवैध राशि देने पर बगैर जांच दिया जा रहा फिटनेस।
रुपये नहीं देने पर वाहनों को किया जा रहा अनफिट।
इंदौर शहर में करीब 3 माह पहले शुरू हुआ था सेंटर।
इंदौर। नेमावर रोड स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में फिटनेस के लिए होने वाली अवैध वसूली को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और परिवहन आयुक्त को शिकायत की है। ट्रांसपोटरों ने शिकायत में आरोप लगाए कि ऑटोमेटेड सेंटर पर वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने के लिए तीन से चार हजार रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं। रुपये नहीं देने वाले वाहनों को फिटनेस में फेल कर दिया जाता है। इंदौर में वाहनों की फिटनेस का जिम्मा नेमावर रोड स्थित वेदांती व्हीकल फिटनेस स्टेशन को जुलाई में दिया गया था। इसके बाद परिवहन कार्यालय इंदौर में फिटनेस का काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
अवैध वसूली की शिकायत
तीन माह में ही इंदौर ट्रक आपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने वेदांती सेंटर पर वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की है। एसोसिएशन के सचिव मोहित डाभी का कहना है कि वेदांती सेंटर पर वाहनों के फिटनेस बगैर जांच के दिए जा रहे है।
राशि नहीं देने पर वाहनों को फिटनेस में फेल कर दिया जाता है। आठ दिन बाद वाहन चालक को 1200 रुपये की राशि जमा कर फिर अपाइंटमेंट लेना होता है। सेंटर पर ऑटो से लेकर ट्रक और बसों से अवैध वसूली हो रही है, जो एक से चार हजार रुपये तक है।
इसलिए किया था लागू
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन को वाहनों की फिटनेस मैन्युअली के बजाय ऑटोमेटेड सिस्टम से करने के लिए लागू किया गया था। यहां बने एक ट्रैक से वाहनों को गुजारा जाता है, ताकि वाहन के बाहरी हिस्सों से लेकर आंतरिक पुर्जा तक का परीक्षण सिस्टम खुद करे। अनफिट वाहनों को फिटनेस नहीं मिले और फिट वाहन ही सड़कों पर चल सकें, लेकिन अब यहां भी अवैध राशि लेकर फिटनेस जारी करने के आरोप लगने लगे हैं।
टेस्ट में फेल कर दिया जाता है
परिवहन मंत्री और आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है कि वेदांती व्हीकल फिटनेस स्टेशन पर वाहनों से फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। शुल्क नहीं देने पर वाहनों को टेस्ट में फेल कर दिया जाता है। आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन में टेस्ट किए बगैर वाहनों का फिटनेस किया जा रहा है। ट्रकों से तीन से चार हजार रुपये वसूल रहे हैं। – सीएल मुकाती, अध्यक्ष इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
पूरी प्रक्रिया के अनुसार हो रही जांच
सेंटर पर प्रतिदिन अपाइंटमेंट लेने वाले वाहनों का फिटनेस किया जा रहा है। वाहनों का फिटनेस पूरी प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। किसी तरह की अवैध वसूली नहीं हो रही। मशीनों से जांच कर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। – मनोज दुकिया, मैनेजर, वेदांती व्हीकल फिटनेस स्टेशन

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले