
जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत जब्ती के वाहनों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को हुई। कुल 36 वाहनों की नीलामी के लिए विभाग ने प्रस्ताव बुलाए थे। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि इन वाहनों का आरक्षित मूल्य 26 लाख 88 हजार 700 रुपए निर्धारित था। कुल 120 टेंडर फॉर्म बेचे गए। सिर्फ टेंडर बेचने से कुल 24 हजार रुपए की राशि मिली। कुल 36 वाहनों में से 25 वाहनों के लिए 103 टेंडर मिले। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित कमेटी ने 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक टेंडर लिए और शाम 4 बजे इन्हें खोला गया। जिन 25 वाहनों के टेंडर मिले, उनका आरक्षित मूल्य 6 लाख 52 हजार था। इसके विरुद्ध 14 लाख 19 हजार रुपए के ऑफर मिले। यह राशि आरक्षित मूल्य से 117.53 प्रतिशत अधिक है।
