देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

नए पुलिस कमिश्नर के सामने कई चुनौती:इंदौर में थानों का सिस्टम सुधारना, नशे पर नियंत्रण और बदहाल ट्रैफिक

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वर्तमान कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। सिंह पहले इंदौर डीआईजी रह चुके हैं। वे सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Abhishek Raghuvanshi24 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वर्तमान कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। सिंह पहले इंदौर डीआईजी रह चुके हैं। वे सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके कमिश्नर बनने के बाद इंदौर की जनता को सख्त पुलिसिंग की उम्मीद है। वहीं सिंह के सामने थानों का सिस्टम सुधारने से लेकर ट्रैफिक को ठीक करना, नशे पर नियंत्रण के साथ अपराधों पर काबू करना बड़ी चुनौतियां होंगी। भास्कर ने शहर के आमजन से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग से जाना कि वे नए पुलिस कमिश्नर से क्या अपेक्षा रखते हैं।
इन 10 चुनौतियों पर सख्ती करने से इंदौर को मिलेगी राहत

  1. थानों का शिकायत सिस्टम सुधारना: थाने में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की सुनवाई आसानी से नहीं होती है। थाना प्रभारी मिलते नहीं हैं। स्टाफ हर मामले में समझौते के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हैं।
  2. बदहाल ट्रैफिक सिस्टम: लोग जाम से परेशान हैं। ट्रैफिक अफसरों के फील्ड मूवमेंट नहीं करने पर उन्हें परेशानी नहीं दिखती। चौराहों पर नया स्टाफ तैनात रहता है, जो नियम तोड़ने वालों पर सख्ती नहीं कर पाता।
  3. ड्रग्स पर नियंत्रण: बीते कुछ सालों में मुंबई, गुजरात और राजस्थान से कई ड्रग माफिया इंदौर को सेंट्रल पॉइंट बनाकर नेटवर्क खड़ा कर चुके हैं। मोहल्ले, बस्तियों के अलावा पब-बार में बेखौफ पैडलर सक्रिय हैं।
  4. क्राइम ब्रांच का स्वरूप बदलना: पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से क्राइम ब्रांच कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है। हत्या, अंधे कत्ल, ड्रग माफिया के संगठित गिरोह और डिजिटल अरेस्ट के प्रकरणों में कोई गैंग व आरोपी नहीं पकड़े। केवल छोटे-मोटे ड्रग पैडलर व अपराधी पकड़ में आए।
  5. रात्रि गश्त व्यवस्था ठप: सिर्फ वीक एंड पर पुलिस सड़कों पर नजर आती है। वह भी कुछ एक स्थानों पर। चोरी, लूट और छेड़छाड़ की घटनाओं से आमजन परेशान है।
  6. नशाखोरों पर सख्ती नहीं: रात होते ही नशाखोर बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। परिवार के साथ निकलने वालों को तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने वालों से खतरा रहता है। ऐसे बदमाशों पर सख्त पुलिसिंग की जरूरत होगी।
  7. महिला अपराध: महिला व लैंगिक अपराध बढ़ रहे हैं। सेक्स ऑफेंडर्स व नाबालिगों से वारदातें करने वाले बदमाशों पर कंट्रोल करना होगा।
  8. फील्ड पुलिसिंग की दरकार: कमिश्नरी लागू होने के बाद अफसरों की फील्ड पुलिसिंग कम हुई है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनता से सीधे कभी नहीं जुड़े। इसे सुधारने की जरूरत है।
  9. पुलिस जनसुनवाई: प्रति मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई से जनता का मोह भंग हो गया है। क्योंकि, अफसर जो भी कार्रवाई के निर्देश देते हैं, थाने जाने पर पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता।
  10. अफसरों में सामंजस्य की कमी: चार जोन में बैठे अफसरों में सामंजस्य नहीं दिखता। मनमुटाव व मनमानी से लोग परेशान है।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑