इंदौर में रीगल चौराहे पर बने पाकीजा शोरूम पर नगर निगम का एक्शन
इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार सुबह रीगल चौराहे पर बने कपड़ों के शोरूम पाकीजा पर कार्रवाई की। नगर निगम ने शोरूम संचालक को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था।

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार सुबह रीगल चौराहे पर बने कपड़ों के शोरूम पाकीजा पर कार्रवाई की। नगर निगम ने शोरूम संचालक को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। नगर निगम की टीम जब वहां पहुंची तो अवैध निर्माण नहीं हटा था, इसके बाद उसे हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई।
इंदौर नगर निगम शहर में अवैध निर्माण पर लगातार कर रही है कार्रवाई।
इंदौर में पाकीजा शोरूम को भी इसी को लेकर दिया गया था नोटिस।
जब अवैध निर्माण नहीं हटा तो नगर निगम की टीम उसे खुद हटाने पहुंची।
इंदौर। इंदौर में रीगल चौराहे पर स्थित कपड़ों के शोरूम पाकीजा पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमले ने कार्रवाई की। यहां छत पर बिना अनुमति बने टीन शेड के स्टोर रूम को हटाया गया। इसके साथ ही बेसमेंट पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए। जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
इधर.. निगम की कार्रवाई से व्यापारी नाराज
नगर निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार को सपना संगीता क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान जमकर विवाद भी हुआ। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने तीन ट्रक सामान जब्त किया। इसके अलावा 25 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। निगम ने मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए 43,500 रुपये वसूले। कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने अग्रसेन चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि नगर निगम त्योहार के मौके पर कार्रवाई कर रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद हंगामा खत्म हुआ।
फुटपाथ पर सामान फैलाने की शिकायत
नगर निगम को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सपना-संगीता मुख्य मार्ग पर दुकानदार फुटपाथ तक सामान फैला लेते हैं। इसके अलावा सेकंड हैंड दोपहिया वाहन का व्यापार करने वाले फुटपाथ और सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नगर निगम की रिमूवल टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। प्रभारी रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि कई दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क तक सामान फैला रखा था। हमने इसे जब्त करना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके अलावा चालानी कार्रवाई भी की गई।
व्यापारियों ने किया चक्काजाम
सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले