
प्रेमी जोड़ों से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने गश्त और कार्रवाई की मांग की। सोमवार को इंद्रपुरी में गार्डन के बाहर एक युवक-युवती को कार में आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा था। रहवासी राहुल कनौजिया के मुताबिक युवक-युवती का बच्चों ने वीडियो बनाया था।
रहवासियों ने वीडियो बताया और कहा कि इस तरह की हरकतों से महिलाओं और बच्चियों को शर्मिंदगी का सामान करना पड़ता है। रहवासी इनसे परेशान हो चुके हैं। शिक्षा का केंद्र होने के कारण प्रेमी जोड़े बगीचे में आकर बैठ जाते हैं। टीआइ के मुताबिक क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर गश्त की जाती है।
बीट प्रभारी को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भंवरकुआं क्षेत्र में अनेक बड़े शिक्षण संस्थान, कोचिंग और होस्टल हैं जिनमें बड़ी संख्या में बाहर से छात्र-छात्राएं आकर पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।
