इंदौर की सड़कों पर पहली बार इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, कैलाश विजयवर्गीय ने पकड़ी स्टीयरिंग
इंदौर में एआइसीटीएसएल द्वारा प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रविवार से शुरू हुआ। ट्रायल के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बस की पूजा की और सफर किया।
इंदौर में एआइसीटीएसएल द्वारा प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रविवार से शुरू हुआ। ट्रायल के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बस की पूजा की और सफर किया। इस बस का संचालन सफल होने पर चार से पांच और बसें खरीदी जाएंगी, जिसमें एक पिंक बस होगी।
इंदौर की सड़कों पर सज-धज कर निकली डबल डेकर बस
संचालन से पहले शहर के अलग-अलग रूट पर ट्रायल रन
महिलाओं के लिए अलग से चलेगी पिंक डबल डेकर बस
इंदौर: अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड(एआइसीटीएसएल) द्वारा प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रविवार से शुरू कर दिया गया है। आगामी माह भर तक ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद तय किया जाएगा कि इस बस संचालन शहर के किन रूट पर किया जाएगा। पहले दिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य ने बस में सफर भी किया। एआइसीटीएसएल परिसर से शाम पांच बजे जैसे ही दुल्हन की तरह सज कर बस सड़क पर निकली तो लोगों ने मोबाइल से फोटो वीडियो लेना शुरू कर दिए। पहले दिन बस रवाना होने से पहले मंत्री विजयवर्गीय ने स्टेरिंग का पूजन किया। इसके बाद महापौर भार्गव के साथ बस में सवार हो गए।
चार से पांच बसें और चलेंगी
बस AICTSL कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कालेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए वापस शिवाजी वाटिका से गीताभवन होते हुए AICTSL तक सफर किया। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि अभी शहर में ट्रायल बेसेस पर बस चला रहे हैं। इंदौर में अगर यह बस सफल होती है, तो चार से पांच बसें खरीदेंगे। जिसमें से एक बस महिलाओं के लिए रहेगी। जिसका नाम पिंक डबल डेकर बस रहेगा।
पब्लिक ट्रांसपोट पर ध्यान
शहर में तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए पब्लिक ट्रांसपोट की ओर ध्यान देना जरूरी है। भले ही नगर निगम को घाटा हो, लेकिन शहर को सस्ती लोक परिवहन सेवा देंगे। शहर के यातायात को कम करने के लिए 25 से 30 ब्रिज बना रहे हैं। बिना ट्रेनिंग के ट्रायल पहली बार सड़क पर निकली डबल डेकर बस का स्टीयरिंग आइ-बस के चालक सुनील कुमार के हाथ में सौंप दिया। जबकि आइ-बस की तुलना में इस बस की ऊंचाई अधिक है। इस लिहाज से पहले ट्रेनिंग ली जाना थी।
बस के निचले हिस्से में 29 और उपरी हिस्से में 36 सीटें
बस लंबाई 31.8 फीट, चौड़ाई 8.5 फीट और ऊंचाई 15.4 फीट
एक बार चार्ज होने पर 150 से 160 किमी चलेगी
बस में प्रवेश और निकासी के लिए दो गेट
उपरी हिस्से में जाने के लिए दो सीढ़ियां
बस की लागत करीब दो करोड़ रूपये है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले