निगम Commissioner के निर्देश, दो सप्ताह में आडिट विभाग में पहुंचाना होंगी ठेकेदारों की फाइल
नगर निगम में हुए फर्जी बिल महाघोटाले से सबक लेकर इंदौर नगर निगम में ठेकेदारों के पैमेंट के लिए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
नगर निगम में हुए फर्जी बिल महाघोटाले से सबक लेकर इंदौर नगर निगम में ठेकेदारों के पैमेंट के लिए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ( Commissioner ) शिवम वर्मा ने अफसरों को निर्देश जारी किए है कि ठेकेदारों के बिलों के भुगतान की फाइल दो सप्ताह के भीतर हर हाल में ऑडिट विभाग में पहुंचा दी जाएं। ऐसी व्यवस्था इसलिए की गई है कि पिछले दिनों ठेकेदारों ने ऑडिट विभाग पर फाइलों को रोकने का आरोप लगाया था। इस मामले में ठेकेदारों ने निगम कमिश्नर को इसकी शिकायत भी की थी।
Commissioner ने दी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी
इस मामले में निगम कमिश्नर ( Commissioner ) ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि खुद के लाभ के लिए अगर किसी ठेकेदार की फाइल रोकी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। हाल ही में नगर निगम में फर्जी बिल महाघोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच पड़ताल से निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल होना पाए गए थे। अपना लाभ देखने के लिए अधिकारी व कर्मचारी फर्जी बिल के माध्यम से भुगतान करवा लेते थे। इसी से सबक लेकर नगर निगम कमिश्नर ने ठेकेदारों का समय पर भुगतान हो और भुगतान के लिए बिलों की फाइल भी जल्द ऑडिट विभाग में पहुंच जाए इन सारी बातों को लेकर फरमान जारी किया है कि दो सप्ताह के भीतर अधिकारी ठेकेदारों की फाइल ऑडिट विभाग में पहुंचा दे।
कमिश्नर से की शिकायत
शहर में विकास के साथ अन्य कई कार्य निगम ठेकेदारों से करवाता है। कार्य होने के बाद भुगतान के लिए लगने वाले बिलों की फाइल को अफसर और कर्मचारी पैसों के चक्कर में रोक देते हैं। इतना ही नहीं पैसा देने के बावजूद कई-कई दिनों तक फाइलें विभागों में पड़ी रहती है। इसके चलते कुछ ठेकेदारों ने पिछले दिनों निगमायुक्त शिवम वर्मा से शिकायत की थी कि बिना वजह फाइलों को रोका जा रहा है। इस पर निगमायुक्त ने तत्काल एक्शन लेते हुए भुगतान की समय सीमा तय कर दी।
भुगतान के लिए समय सीमा तय
इसके चलते अब जोनल ऑफिस से लेकर मुख्यालय में संबंधित विभाग और ऑडिट विभाग से होते हुए फाइल भुगतान के लिए लेखा विभाग में दो सप्ताह में पहुंचेगी। निगमायुक्त वर्मा ने अफसरों व कर्मचारियों को चेताया है कि तय समय सीमा में फाइल लेखा विभाग में न पहुंचने और जबरन रोकने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अगर जोन पर फाइलों को रोका गया तो जिम्मेदारी जोनल अफसर व संबंधित कर्मचारी की रहेगी। मुख्यालय स्तर पर छोटे कर्मचारियों ने फाइलों को रोका तो अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी मानी जाएगी।
कमिश्नर का ये है फरमान ….
ठेकेदार या फर्म द्वारा बिल या आवेदन प्रस्तुत करने के बाद 4 दिन की समय सीमा तय है। इसमें जोनल अफसर और विभागीय अधिकारी जिम्मेदार है।
कंसल्टेंट द्वारा जोन पर बिल प्रस्तुत करने पर जोन से मुख्यालय में प्रस्तुत करने की समय सीमा 2 दिन है। इसमें जोनल अफसर व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।
जोनल कार्यालय से प्राप्त बिल मुख्यालय से लेखा विभाग में प्रस्तुत करने की समय सीमा 3 दिन रहेगी। इसमें अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री व विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है।
लेखा विभाग से देयक परीक्षण के बाद ऑडिट विभाग से भेजने की समय सीमा 3 दिन है। इसमें अपर आयुक्त और लेखा विभाग के अफसर जिम्मेदार रहेंगे।
ऑडिट विभाग से प्राप्त मुख्यालय को देयक अंकेक्षण के बाद भेजने की समय सीमा 2 दिन है। इसमें संयुक्त संचालक संपरीक्षा की जिम्मेदारी तय की गई है।
मुख्यालय से लेखा विभाग में भेजने की समय सीमा 3 दिन है। इसमें अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले