
चंडेल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता देर तक तुकोगंज पुलिस थाना परिसर में जमा रहे। वे प्रकरण दर्ज करने की बात पर अड़े रहे।
बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तुकोगंज पुलिस थाना
जंडेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
इससे हिंदुओं की आस्था और भावनाएं आहत हो रही हैं।
इंदौर। भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबुलाल जंडेल पर तुकोगंज पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 299, 302 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। शुक्रवार रात बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित होकर तुकोगंज पुलिस थाना पहुंचे। वे जंडेल पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात पुलिस ने कायमी की। शिकायत में कहा है कि जंडेल द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति एवं करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव को लेकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
जंडेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाएं आहत हो रही हैं।
