
इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले 12वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके दादा उठे तो फंदे पर लटके देखा। इसके बाद परिवार काे सूचना दी। शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक हर्षित पुत्र प्रदीप सोलंकी निवासी नंदबाग का शव उसके घर में मंगलवार सुबह फंदे पर लटके मिला। पिता प्रदीप अपने दोस्त पीयूष के साथ बेटे को लेकर एमवाय पहुंचे। पीयूष ने बताया कि हर्षित 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। सुबह उसे दादा ने ही पास के कमरे में फंदे पर लटके देखा था। इसके बाद बेटे प्रदीप को आवाज देकर उठाया।
पुलिस के मुताबिक हर्षित के पिता का टूर एंड ट्रेवल्स का व्यवसाय है। परिवार में उसकी एक छोटी बहन भी है। परिवार के मुताबिक हर्षित के कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने हर्षित का मोबाइल बरामद कर लिया है। इसकी जांच के बाद आत्महत्या का कारण सामने आने की उम्मीद है।
