
गांधी नगर चौराहे के पास मेट्रो ट्रेन की लाइन पर काम करने के दौरान गिरने से मजदूर की मौत हो गई। गांधी नगर टीआई अनिल यादव के अनुसार मृतक 40 वर्षीय परमानंद पासवान निवासी एमआर-10 है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह गांधी नगर से एयरपोर्ट के बीच डल रही लाइन में शीट डाल रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह 12 मीटर ऊंचाई से गिर गया। उसे साथी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर ठेकेदार इंद्रवीर ने पुलिस को बताया कि सेफ्टी बेल्ट बांधकर काम करवाया जा रहा था। एक बेल्ट खोलकर दूसरा बेल्ट बांधकर आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरा। हम काम के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। कंस्ट्रक्शन साइट पर भी पूरे सुरक्षा इंतजाम रहते हैं।
