क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में बिना बिल के 294 मोबाईल जब्त
✓जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत है करीब 35 लाख रुपए। ✓पूछताछ में संदेही नोकर ने किए कई खुलासे। ✓संदेही ने पूछताछ में अपने साथी से बिना बिल के 60 मोबाइल पूर्व में नेपाल में डिलीवर करना कबूला।
✓जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत है करीब 35 लाख रुपए।
✓पूछताछ में संदेही नोकर ने किए कई खुलासे।
✓संदेही ने पूछताछ में अपने साथी से बिना बिल के 60 मोबाइल पूर्व में नेपाल में डिलीवर करना कबूला।
✓संदिग्ध मोबाइल एवं संदेही के बयानों के आधार पर की जा रही है कार्यवाही।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार फरार, इनामी एवं संपत्ति संबंधित अपराधो में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर को सूचना मिली की चोरी के मोबाइल एक व्यक्ति सस्ते में बेचने की योजना बना है,
उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही (1). संदीप कश्यप पिता रामचंद्र उम्र 32 निवासी प्रभु नगर, राजेंद्र नगर इंदौर के कब्जे से 294 मोबाइल जब्त किए जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए है।
संदीप से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते बताया कि वह बेरोजगार था जितेंद्र वासवानी ने उसे मोबाइल की डिलीवरी कार्य करने के बोलकर अच्छी सैलरी देने का वादा कर नोकरी पर रखा था, संदीप मोबाइल इंदौर से नेपाल डिलीवरी का कार्य करता था, और संदीप ने बताया कि उक्त सभी मोबाइल चोरी के होकर साथी जितेंद्र वासवानी उर्फ जॉनी से लेकर नेपाल डिलेवरी करने वाला था, और पूर्व में जॉनी के कहने पर 60 मोबाइल नेपाल में डिलीवर भी किए गए थे, उक्त मोबाइल डिलेवरी करने के पूर्व ही क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा जप्त कर लिया गया।
संदेही संदीप का साथी जितेंद्र वासवानी उर्फ जॉनी पूर्व में भी चोरी के मोबाइल खरीदी–बिक्री प्रकरण में रावजीबाजार एवं क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में जेल जा चुका है, जिसके साथियों के कब्जे से पूर्व में करोड़ों रुपए कीमत के सैकड़ों मोबाइल जब्त किए गए थे।
उक्त मोबाइल की तकनीकी जानकारी एवं संदेही के बयानों के आधार पर एवं प्रकरण में संलिप्तता के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वेधनिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
