
झांकी देखने आने वाले आमजन के लिए नगर निगम में बालकृष्ण सहकारी साख संस्था ने की जल सेवा की व्यवस्था
इंदौर नगर पालिका निगम श्री बालकृष्ण सहकारी साख संस्था मर्यादितइंदौर एवं राष्ट्रीय समाचार पत्र श्री बालकृष्ण बाण द्वारा नगर निगम प्रांगण में कर्मचारी कामगार सहकारिता नेता स्वर्गीय श्री बालकृष्ण करोसिया जी की स्मृति में विगत 22 वर्षों से शहर की श्रद्धालु जनता जो कि निगम प्रागण में झांकी देखने आती है जिसमें हजारों की संख्या में शहर के नागरिक बचचे शामिल होते हैं उन्हें जल सेवा की जाती है राष्ट्रीय समाचार पत्र श्री बालकृष्ण बाण के अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया राजा भैया ने बताया कि सभी शामिल श्रद्धालुओं के लिए मिनरल वाटर जल सेवा के लिए रखा गया है जल सेवा का शुभारंभ इंदौर नगर पालिका निगम सफाई कामगार संघ के अध्यक्ष पटेल प्रेमजीत करोसिया चौधरी मनोज सिरसिया महेश करोसिया भाजपा नेत्री जयमाला मुकेश खत्री वाल्मीकि संघ अध्यक्ष घनश्याम चंदले बाबूरावहैलोडे मनीष वर्मा राजेश नोइया ने किया श्री करोसिया ने बताया कि जल सेवा के साथ-साथ जल ही जीवन है इन शब्दों को सार्थक करने हेतु पियाऊं पर पधार रहे लोगों को जल का संवर्धन करना एवं अपने माता-पिता की याद में एक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया जा रहा है इस अवसर पर मुखिया प्रकाश बोस धौलपुर, मोनू चंदेल, दिनेश गोहर, रोहित काछोटिया, खुशबू निगम, मजू चौधरी विवेक खत्री उपस्थित थे जल सेवा का मुख्य कार्य पलकेश करोसिया, बाबूलाल वर्मा बिट्टू खत्री ने किया
